Wednesday, May 20, 2026
Newspaper and Magzine


राजनीतिक दलों को जारी किए जाएंगे रंगीन पास: डीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 13, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 13 सितंबर। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान स्टार कैंपेनर, पार्टी ऑफिस बेरियर, प्रचार वाहनों को रंगीन पास जारी किए जाएंगे।
  डीसी ने बताया कि राजनीतिक चुनाव प्रचार में लगे वाहनों की आसानी से पहचान करने के लिए उनको अलग-अलग रंग के पास दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि राजनीतिक पार्टी के स्टार कैंपेनर व पार्टी ऑफिस बेरियर के लिए लाल, प्रचार सामग्री वाहन को हरा तथा प्रचार वाहन के लिए पीले रंग का पास जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से ये पास जारी किए जाएंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग की हिदायतों की पालना करने के निर्देश दिए हैं।

Comments