Monday, May 25, 2026
Newspaper and Magzine


हवन करवा कर सुखबीर मलिक ने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया।

By LALIT SHARMA , in Politics , at September 13, 2024 Tags: , , , ,

  -ग्रामीण सीट पर चुनाव जीतने की रणनीति पर चर्चा।

BOL PANIPAT : आम आदमी पार्टी हल्का पानीपत ग्रामीण के उम्मीदवार सुखबीर सिंह मलिक ने आज काले आम रोड पर चुनावी कार्यालय उद्घाटन हवन संपन्न किया जिसमें पंजाब से आए दो आम आदमी पार्टी के विधायक पठान माजरा हरमीत सिंह डेराबस्सी से कुलजीत सिंह रंधावा हवन में सम्मिलित हुए आम आदमी पार्टी ग्रामीण विधानसभा के उम्मीदवार सुखबीर मलिक ने किया आज अपने कार्यालय का उद्घाटन अपनी बुजुर्गों का सम्मान की परंपरा को निभाते हुए गांव के सबसे वृद्ध सम्मानित व्यक्ति पंडित महा सिंह से करवाया। इसके उपरांत कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इस मे पंजाब से आए प्रभारी जसबीर गिल  ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा टिकट लाना सुखबीर मलिक की जिम्मेदारी थी और उनका चुनाव जीतना अब पानीपत ग्रामीण की जनता की जिम्मेदारी है आप हमें 22 दिन दो फिर 5 साल तक सुखबीर मलिक  आप लोगों के लिए काम करेंगे आम आदमी पार्टी में कोई बड़ा नेता या मंत्री नहीं होता सब बराबर होते हैं जब तक जनता अच्छे लोगों को चुनकर विधानसभा में नहीं भेजेगा इस देश का समाज का भला कैसे होगा बच्चों की शिक्षा और महिलाओं के सम्मान के लिए अच्छे और नेक दिल इंसानों को चुना जाए।इस पर सुखबीर मलिक ने कहा उनका मुख्य उद्देश्य बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देना है स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करना महिलाओं को सम्मान दिलवाना बिजली पानी आदि सुविधाएं 24 घंटे और मुफ्त दिलाने का काम  आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल  के सपनों का हरियाणा बनाना उनकी प्रमुख प्राथमिकताएं होंगीइस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में सुखबीर  सिंह मलिक  को भारी मतों से जीतने का वचन दिया।

Comments