Sunday, May 17, 2026
Newspaper and Magzine


एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के दो विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविधालय की मेरिट लिस्ट में स्थान पाकर मचाया धमाल.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 17, 2024 Tags: , , , ,

एमए अर्थशास्त्र की कुरुक्षेत्र विश्वविधालय की मेरिट लिस्ट में किया दूसरे और नवें स्थान पर कब्ज़ा

BOL PANIPAT , 17 सितम्बर.    एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के दो होनहार एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविधालय कुरुक्षेत्र की एमए इकोनॉमिक्स द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में मेरिट लिस्ट में दूसरे और नवें स्थान पर कब्जा कर कॉलेज और जिले का नाम रोशन किया । स्नेहा देसवाल ने दूसरा और नितेश ने नवां स्थान पाकर एमए अर्थशास्त्र द्वितीय सेमेस्टर में कुरुक्षेत्र विश्वविधालय कुरुक्षेत्र के अन्य सभी कालेजों को पीछे छोड़ते हुए यूनिवर्सिटी मेरिट लिस्ट में जगह बनाई । कुरुक्षेत्र विश्वविधालय के परीक्षा परिणाम घोषित करने के बाद यह जानकारी कॉलेज प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने दी । एसडी पीजी कॉलेज के प्रधान दिनेश गोयल, प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा और अर्थशास्त्र विभाग से प्रो सविता पूनिया, प्रो सुषमा दहिया, प्रो. रेखा गुप्ता, प्रो दिशा सैनी और प्रो ऋतु ने दोनों विद्यार्थियों की भरपूर प्रशंसा की और उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया । अर्थशास्त्र में एमए कोर्स के शुरू होने से जिले और राज्य के विद्यार्थींयों को बहुत लाभ मिला है ।

अपने आशीर्वचन में प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि कॉलेज के एमए इकोनॉमिक्स के छात्र बहुत ही होनहार है और उनसे अच्छे प्रदर्शन की सैदव उम्मीद रहती है । स्नेहा देसवाल और नितेश ने एमए अर्थशास्त्र द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में अपनी मेहनत और लगन के बल पर विश्वविधालय में ये स्थान पाए है । एमए अर्थशास्त्र विषय को पढने और समझने के फायदे भविष्य में इन छात्राओं को मिलेंगे । यूनिवर्सिटी की मेरिट लिस्ट में एक ही कॉलेज द्वारा दो स्थान पाना कोई साधारण बात नहीं है । इस उपलब्धि का श्रेय अर्थशास्त्र विभाग के सभी प्राध्यापकों और एसडी कॉलेज प्रबंधकारिणी को जाता है । अर्थशास्त्र हमेशा एक प्रासंगिक एवं संभावनाओं से भरपूर विषय रहा है । इकोनॉमिक्स विषय में निपुणता प्राप्त करने वाले विद्यार्थी के लिए कैरियर में बहुत सारे विकल्प मौजूद है । स्कूलों, कॉलेजों, निजी एवं सरकारी कंपनियों में अर्थशास्त्र के विशेषज्ञों के लिए प्रचुर संभावनाए मौजूद है । अर्थशास्त्र के बिना सरकारी या निजी किसी भी क्षेत्र में किसी भी योजना-परियोजना का प्रारूप तैयार करना और उसे कामयाब करना संभव नहीं है । नीति आयोग द्वारा नीति निर्धारण करना या फिर विश्व बैंक की योजनाओं को लागू करना, अर्थशास्त्र के विशेषज्ञों के बिना किसी भी स्तर पर एक कदम भी आगे बढ़ पाना असंभव है । किसी भी देश की अर्थव्यवस्था तभी मजबूत होगी जब उस देश की आर्थिक नीतियां बेहतर ढंग से संचालित होंगी और यही वजह है कि भारत में अर्थशास्त्र एक आकर्षक रोजगार क्षेत्र के रूप में युवाओं को लुभा रहा है ।

दिनेश  गोयल प्रधान ने अपने आशीर्वचन में कहा कि इन विद्यार्थियों ने दूसरे छात्र-छात्राओं को पढ़ने को लेकर नई दिशा दिखाई है । इनकी यह उपलब्धि दूसरे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का सबब बनेगी । एसडी कॉलेज प्रबंधकारिणी अपने हर छात्र एवं छात्रा के उज्जवल भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और यहाँ के विद्यार्थी नैतिक एवं व्यवहारिक शिक्षा पाकर समाज और मानवता की सेवा करे यही उनकी कामना है ।  

स्नेहा देसवाल और नितेश ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविधालय की मेरिट में जगह बनाने का कारण सही दिशा का ज्ञान होना है और इसमें सबसे बड़ी भूमिका हमारे परिवार और प्राध्यापकों की है । कड़ी मेहनत, सामंजस्य और धैर्य से कुछ भी हासिल किया जा सकता है ।  

Comments