भाजपा सरकार जन हितैषी सरकार है : हरपाल ढांडा
-हरपाल ढांडा ने प्रत्याशी महीपाल ढांडा के लिए मांगे वोट
BOL PANIPAT: 19 सितंबर। पानीपत ग्रामीण विधानसभा प्रत्याशी महीपाल ढांडा के बड़े भाई हरपाल ढांडा ने अशोक विहार कॉलोनी की मार्किट में जनसंपर्क अभियान के माध्यम से तीसरी बार पानीपत ग्रामीण में कमल खिलाने के लिए भाजपा के लिए वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए हैं। हरपाल ढांडा ने कहा कि भाजपा सरकार ने 10 सालों में हरियाणा को नंबर 1 बनाया है। भाजपा की नीतियों से हर वर्ग खुश है। भाजपा का लक्ष्य ही हर वर्ग को साथ लेकर उनका विकास करना है। उन्होंने महीपाल ढांडा के पक्ष में वोट की अपील करते हुए कहा कि हलके की समस्या को वह प्राथमिकता के आधार पर हल करवाएंगे। पानीपत ग्रामीण में 10 साल पहले समस्याओं के अंबार थे, लेकिन जब से भाजपा सरकार आई है पानीपत ग्रामीण हलके का विकास हुआ है। भाजपा सरकार जन हितैषी सरकार है और तीसरी बार बनने के बाद भी जनता के लिए कार्य करती रहेगी। लोगों ने वायदा किया कि वह भारी मतों से महीपाल ढांडा को विजयी बनाएंगे और विधानसभा भेजने का काम करेंगे।

Comments