Saturday, May 2, 2026
Newspaper and Magzine


मेडिटेशन: तनाव से मुक्ति का स्रोत विषय पर एक सत्र का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 23, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : जीटी रोड स्थित आईबी पीजी कॉलेज पानीपत में योगा क्लब द्वारा मेडिटेशन: तनाव से मुक्ति का स्रोत नामक विषय पर एक सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें UG और PG के लगभग 35 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें उन्हे ध्यान के विभिन्न तरीकों से अवगत कराया गया। मेडिटेशन सत्र का आयोजन रेखा शर्मा द्वारा किया गया । प्राचार्य डॉक्टर अजय कुमार गर्ग ने सत्र की सराहना की।प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ध्यान आपके मस्तिष्क और शरीर को  प्रभावित करता है। नियमित ध्यान से आपका मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहते हैं ।व्यक्ति के मन में एक साथ असंख्य कल्पना और विचार चलते रहते हैं लेकिन ध्यान अनावश्यक कल्पना व विचारों को मन से हटाता है। आज के समय में तनाव से हर कोई जूझ रहा है। चाहे बच्चों को पढ़ाई का स्ट्रेस हो या फिर बड़ों को ऑफिस या परिवार का। इसलिए जीवन में व्यस्त होते हुए भी सभी को  तनाव मुक्त होने के लिए ध्यान करना अतिआवश्यक है। । एक्टिविटी इंचार्ज रेखा शर्मा ने विद्यार्थियों को बताया कि ध्यान एक मानसिक व्यायाम है जिसमें relaxation and focus शामिल है। उन्होंने बताया कि ध्यान पांच   प्रकार का होता है। जिस तरह शरीर के लिए शारीरिक व्यायाम काम करता है वैसे ही मेडिटेशन दिमाग के लिए एक अभ्यास है। यह अभ्यास आमतौर पर शांत स्थिति में बैठकर और आंखें बंद करके किया जाता है। ध्यान एक अभ्यास है जिसमें मानसिक और शारीरिक तकनीकों  का उपयोग करके अपने मन को केंद्रित  किया जाता है।  जो लोग ध्यान करते हैं, वो सोचने, ध्यान केन्द्रित करने , समस्याओं को सुलझाने ,भावनात्मक समस्याओं से निपटने और उन पर काबू पाने की बेहतर क्षमता रखते हैं। ध्यान से सोशल एंजायटी, तनाव में कमी डिप्रेशन और अच्छी नींद लेने  में सहायता करता है ।इस अवसर पर कला ,वाणिज्य  और विज्ञान संकायों से प्राध्यापक गण उपस्थित रहे।

Comments