Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


चुनाव के दौरान मतदाताओं की सुविधाओं का विशेष रखा जाएगा ध्यान: उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 24, 2024 Tags: , , , , ,

-राजनैतिक दलों के उम्मीदवारों व तीनों पर्यवेक्षकों के समक्ष हुआ दूसरा रैंडामाईजेशन

-चारों विधानसभा क्षेत्रों का किया गया रैंडामाईजेशन

-रैंडामाईजेशन के दौरान राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों की शंकाओ का किया निदान

BOL PANIPAT , 24 सितंबर। हरियाणा विधानसभा के आम चुनाव को पारदर्शिता एवं स्वतंत्रतापूर्वक कराने को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों और चुनावी ऑबर्जवर के समक्ष दूसरा ईवीएम का रैंडामाईजेशन सफलतापूर्वक किया गया। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि विधानसभा के चुनाव में उपयोग होने वाली उन ईवीएम का रैंडामाईजेशन किया गया जो पोलिंग स्टेशनों पर रखी जाएगी।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में चारों विधानसभा क्षेत्रों के अंदर 47 नये बूथ बनाये गए है जिन पर मतदाताओं को हर प्रकार की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। इनमें शौचालय, बिजली पानी की विशेष व्यवस्था होगी।
पर्यवेक्षक अनुराग यादव ने बताया कि ईवीएम को बदलने के तीन कारण प्रमुख है। जिनमें चुनाव के दौरान, मॉकपोल के दौरान व खराब होने की स्थिति में ईवीएम को बदला जा सकता है। उन्होंने शुद्घ चुनाव कराने को लेकर रैंडामाईजेशन के दौरान उपस्थित राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों की शंकाओ का भी निदान किया। इस दौरान सामान्य ऑबर्जवर अनुराग यादव, बाला जी दिगंबर मंजुले, अनुराग दुबे के अलावा नोडल ऑफिसर डॉ. पंकज यादव, निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार, इसराना निर्वाचन अधिकारी ज्योति मित्तल, निर्वाचन अधिकारी ब्रह्मप्रकाश, एम डी शुगर मिल मनदीप सिंह और निर्वाचन तहसीलदार सुदेश राणा आदि मौजूद रहे।

Comments