पानी का कनेक्शन वैध व कटवाने की महिलाओं को मिलेगी जिम्मेदारी: डॉ सतविंदर टाया
BOL PANIPAT , 15 अक्टूबर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग पानीपत द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में सही तरीके से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति करने और जल बचाने को लेकर स्वयं सहायता समूह के सदस्यों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में महिलाओं को जानकारी देते हुए बताया गया प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्वयं सहायता समूह की एक या दो महिलाओं को नियुक्त किया जाएगा जिसके माध्यम से ग्रामीणों को पानी का कनेक्शन वैध करने, कटवाने व खराब कनेक्शन को बदलवाने की जिम्मेदारी एसएचजी महिलाओं को दी जाएगी ।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से जिला सलाहकार डॉ. सतविंदर टाया ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वयं सहायता समूह से चयनित महिलाओं का डाटा विश्वास पोर्टल पर ऑनलाइन किया जाएगा। उक्त विलेज से चयनित महिला गांव से डाटा ऑनलाइन माध्यम से विभाग को स्वीकृति हेतु भेजेगी जिसके तहत पानी का कनेक्शन मंजूर किया जाएगा। इसकी एवज में स्वयं सहायता समूह की महिला को विभाग द्वारा कनेक्शन काटने व वैध करने पर मानदेय दिया जाएगा। कार्यशाला में मडलौडा ब्लॉक के सभी विलेज जागरूक स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रही।
बॉक्स:
कनेक्शन हटवाने व वैध करने पर स्वयं सहायता ग्रुप की महिला को मानदेय।
घरेलू कनेक्शन ऑनलाइन कटवाने के लिए 50 रूपये मानदेय।
घरेलू कनेक्शन ऑनलाइन वैध करवाने के लिए 50 रूपये मानदेय।
व्यावसायिक कनेक्शन ऑनलाइन कटवाने के लिए 100 रूपये मानदेय।
वेबसाइट कनेक्शन ऑनलाइन वैध करवाने के लिए 100 रूपये मानदेय।

Comments