चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार. बाइक चलाने का शौक पूरा करने के लिए चुराई.
BOL PANIPAT : 21 अक्तूबर 2024, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने छोटूराम चौक के पास एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान समीर निवासी तामशाबाद के रूप में हुई।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी टीम को रविवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की छोटूराम चौक के पास एक संदिग्ध किस्क का युवक बजाज प्लेटिना बाइक पर सवार होकर घूम रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान समीर पुत्र मेहरबाद निवासी तामशाबाद के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा।
गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त बाइक 31 अगस्त को तामशाबाद गांव में गली से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना सनौली में संदीप पुत्र जयपाल निवासी धनसौली की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको बाइक चलाने का शौक है। आरोपी ने बाइक चलाने का शौक पूरा करने के लिए उक्त बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर सोमवार को पूछताछ के बाद पुलिय ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments