Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


खेलो के सामान के लिए करे आवेदन: डीएसओ

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE SPORTS , at October 23, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 23 अक्तुबर। जिला खेल अधिकारी धरेंदर सिंह ने बताया की खेल विभाग हरियाणा द्वारा हरियाणा प्रोविजन ऑफ  स्पोट्र्स इक्विपमेंट स्कीम 2024-25 के तहत 31 अक्टूबर तक विभिन्न आठ खेलों जिनमें   वालीबाल, बास्कैटबाल, बाक्सिंग, हैण्डबाल, फुटबाल, कुश्ती, किकेट तथा जूडडो का खेल सामान वितरीत किया जाना है।  
  डीसीओ ने बताया कि 31 अक्टूबर से पूर्व जिला पानीपत से खेल सामान वितरीत करने हेतु जिला खेल कार्यालय, शिवाजी स्टेडियम में प्रस्तुत करें।
    जिला खेल अधिकारी पानीपत ने बताया कि उपरोक्त समस्त सरपंच ग्रांम पंचायत/पार्षद 31 अक्टूबर 2024 तक जिला खेल कार्यालय, शिवाजी स्टेडियम, पानीपत में आवेदन पत्र प्रस्तुत कर योजना का लाभ ले सकते हैं।

Comments