माननीय न्यायालय से पीओ घोषित आरोपी को थाना चांदनी बाग पुलिस ने गिरफ्तार किया.
BOL PANIPAT : 9 नवम्बर 2024, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में जिला पानीपत पुलिस द्वारा पीओ, बेल जंपर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को थाना चांदनी बाग पुलिस ने माननीय न्यायालय से पीओ घोषित एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान दीपक निवासी विकास नगर करनाल के रूप में हुई।
थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि थाना चांदनी बाग पुलिस ने वर्ष 2016 में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था। कुछ दिन बाद आरोपी जेल से बेल पर बाहर आ गया था। बेल पर बाहर आने के बाद आरोपी दीपक माननीय न्यायायल में निर्धारित तारिखों पर पेश नही हुआ। माननीय न्यायायल द्वारा आरोपी को गत जुलाई महीने में पीओ घोषित किया था। थाना चांदनी बाग पुलिस ने पीओ घोषित होने के बाद आरोपी दीपक की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि थाना चांदनी बाग पुलिस ने शुक्रवार देर शाम को आरोपी दीपक को सेक्टर 25 से गिरफ्तार किया। शनिवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी दीपक को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments