Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


मेगा सेवा शिविर : लायंस क्लब  ने 1345 छात्र-छात्राओं को सर्दियों की जैकेट्स ,जूते,जुराबें व गर्म कंबल का वितरण किया.

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at December 1, 2024 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : लायंस क्लब , पानीपत एवं चेतना परिवार, पानीपत  ने आई. बी. महाविद्यालय, पानीपत के साथ मिलकर  दिनांक 1.12.2024 (रविवार) को एक मेगा सेवा शिविर आई. बी. महाविद्यालय के प्रांगण  में आयोजित  किया गया  । इस शिविर में चेतना स्कूल के लगभग 1345 छात्र-छात्राओं को हूड के साथ सर्दियों की जैकेट्स , सर्दियों के  जूते, सर्दियों की जुराबें, गर्म कंबल का वितरण एवं सभी छात्रों, महिलाओं और शिक्षकों को भोजन का वितरण किया गया ।

            इस मेगा प्रोजेक्ट के प्रोजेक्ट चेयरमैन  एवं आई.बी.महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग  ने बताया यह मेगा शिविर लायंस क्लब के सभी महान दानदाताओं के समर्थन से संभव हो पा रहा है और में उन सभी दानदाताओं का धन्यवाद करता हूँ और आशा करता हूँ की वो  आगे भविष्य में भी ऐसे ही सहयोग करते रहेंगे ताकि समाज के गरीब तबके एवं जरूरतमंदों की मदद की जा सके  । उन्होंने आगे बताया कि चेतना स्कूल गरीब तबके के बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करता है , यह स्कूल समाजसेवियों के सहयोग से चलाए जातें है । कूड़ा बीनने वाले बच्चे, गरीब परिवार के बच्चों को इन स्कूलों में शिक्षा दी जाती है और एक नई दिशा की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाता है । डॉ अजय गर्ग ने आगे बताया के इस प्रोजेक्ट में मुख्य अतिथि लायन विनीत गोयल , सम्मानित अतिथि लायन रमन गुप्ता  , लायन उमेश गर्ग, गेस्ट ऑफ़  ऑनर लायन भारत भूषण दुआ , लायन रवि मेहरा ,लायन दिनेश दीपक जोशी, लायन विनय गर्ग एवं लायन चमन लाल गुप्ता रहे ।  मुख्य अतिथि श्री विनीत गोयल  ने बताया की लायंस क्लब दुनिया की सबसे बड़ी सेवा संस्था है तथा जरुरतमंदो की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहती है । लायंस क्लब , पानीपत के प्रधान लायन गौतम मेहरा ने बताया की लायंस क्लब ब्लड डोनेशन , आँखों के मुफ्त ऑपरेशन, अनाज वितरण जैसे अनेक सामाजिक सेवा कार्य करते हैं । विशेष  अतिथि के तौर पर लायन अजय गोयल ,  श्रीमती निर्मल दत्त , ट्रस्टी चेतना परिवार, दीप चंद निर्मोही  ने अपनी उपस्थिति से इस मेगा सेवा शिविर की शोभा बढाई।

 इस अवसर पर लायंस क्लब के सचिव लायन अमित तायल  , कोषाध्यक्ष लायन सुमित गर्ग, प्रोजेक्ट को-चेयरमैन लायन अश्वनी मित्तल एवं प्रोजेक्ट संयोजक लायन अतुल मित्तल, लायन नितिन जिंदल, लायन सुभाष जैन ,लायन  गगन कंसल ,लायन सतीश परूथी, लायन नितेश मित्तल,लायन सचिन जिंदल , लायन मनोज सिंगला  लायन आशीष गुप्ता  लायन ईरा गर्ग, लायन डॉली मित्तल , लायन अंजलि मित्तल, लायन रुचि कंसल एवं सभी दानदाता उपस्थित रहे जिनके सहयोग से इस मेगा सेवा शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन संभव हुआ  ।

Comments