जनता समाधान शिविर में गैर हाजिर ना रहें अधिकारी: उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया
-अधिकारी सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जिला सभागार में उपस्थित रहना सुनिश्चित करें।
-मुख्यमंत्री नायब सिंह समाधान शिविर में पहुंचने वाली समस्याओं के समाधान प्रतिशत पर ले रहे संज्ञान
-समाधान शिविर में 117 समस्याएं आई, उपायुक्त ने दिए समाधान के निर्देश
BOL PANIPAT , 2 दिसम्बर। हरियाणा सरकार द्वारा जनता की समस्याओं के निदान को लेकर जिला व उपमंडल स्तर पर आयोजित किये जा रहे जनता समाधान शिविर में देरी से पहुंचने वाले अधिकारियों को गैर हाजिर माना जाएगा व उच्च अधिकारियों को उनकी कार्यशैली के संदर्भ में पत्र के माध्यम से अवगत करवाया जाएगा। उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया ने सोमवार को जनता समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए कहा कि शिविर में समस्याओं के समाधान के प्रतिशत को मुख्यमंत्री नायब सिंह द्वारा संज्ञान लिया जा रहा है। सभी अधिकारी अपने विभाग से संबंधित समस्याओं के निस्तारण को लेकर ओर रूचि दिखाए।
उपायुक्त ने समाधान शिविर के संदर्भ में अधिकारियों को संबोधित भी किया व कहा कि वे इस कार्य को किसी भी तरह का बोझ न समझे व आनंदपूर्वक रूचि लेकर कार्य को पूरा करें। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे 10 बजे से 12 बजे तक सभागार में उपस्थित रहना सुनिश्चित करें। इससे जनता भी खुश रहेगी व शिविर का उददेश्य भी पूर्ण होगा।
शिकायतकर्ता इंद्रपाल वासी शिव नगर ने उपायुक्त से प्रार्थना की कि उनका आयुष्मान कार्ड भी बनवाने का कष्टï करें क्योंकि उनका बीपीएल कार्ड तो बना हुआ है लेकिन आयुष्मान कार्ड न होने के कारण उनकी आंख का ऑपरेशन होना है लेकिन पैसे के अभाव में ऑपरेशन व अन्य बीमारियों का इलाज करवाने में असमर्थ है।
शिकायतकर्ता सीमा वासी खोतपुरा ने उपायुक्त से रजिस्ट्री ब्याना रदद करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हमारे पास आय का कोई जरिया नहीं है। इसमें प्रशासन द्वारा सहयोग मिलता है तो ब्याना की राशि से उनका कार्य सुचारू रूप से चल सकेगा। उन्होंने इसके कई कारण भी प्रशासन के समक्ष रखे।
शिकायतकर्ता यशपाल ने प्रशासन से जिला सचिवालय के बाहर खड़े कण्डम वाहनों को परिवहन विभाग में स्थानांतरित करने की प्रार्थना की। उपायुक्त ने परिवहन विभाग के जीएम विक्रम कामबोज को संज्ञान लेने के निर्देश दिए।
शिकायतकर्ता जुबेद वासी विद्यानंद कालोनी ने उपायुक्त से अनुरोध किया कि उनका बेटा उनके कहने से बाहर है। उन्होंने बेटे को बेदखल करवाने की उपायुुक्त से प्रार्थना की। शिकायतकर्ता रोशनलाल वासी प्रजापत कालोनी ने प्रशासन से आधार कार्ड बनवाने की प्रार्थना की। उपायुक्त ने तुंरत संज्ञान लेते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
समालखा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक भरत सिंह छोक्कर ने उपायुक्त से फर्जी रजिस्ट्री करवाने वाले एक आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज करने की अपील की। उपायुक्त ने इस मामले का अध्ययन करने के निर्देश दिए।
शिकायतकर्ता अशोक, शमशेर, कपील, नरेश, सुरेश और सत्यवान ने उपायुक्त से प्रार्थना की हाट रोड़ पर पानी की सप्लाई न होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने उपायुक्त से रविदास मंदिर के सामने वाले गली में पानी की सुविधा उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया। शिकायतकर्ता सतबीर वासी छाजपुर ने फिरनी पक्की करवाने व सतनारायण वासी सैनी कालानी ने विधुर पैंशन बनवाने की प्रशासन से अपील की।
पुलिस अधीक्षक लोकेन्द्र ने पुलिस विभाग से संबंधित आई समस्याओं के समाधान के लिए विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समस्याओं के समाधान में रूचि ले व जितना जल्दी संभव हो सकें समाधान करे। इस मौके पर एडीसी डॉ.पंकज, एसडीएम ब्रहम प्रकाश, डीआरओ रण विजय सिंह सुल्तानिया, जिला रोजगार अधिकारी रितू चहल, डीएसओ धरेन्द्र, पब्लिक हैल्थ के कार्यकारी अभियंता संजय शर्मा, डीडीए आत्माराम गोदारा, डीएफएससी नीतू, डीप्टी सीएमओ दिव्या साहनी, डीपीओ परिवंदर कौर, आईटीआई प्रिंसीपल डॉ.कृष्ण, कृषि विभाग के एसडीओ राजेश भारद्वाज, डीएमसी अरूण भारगव, जीएम हैफड कृपाल दास शर्मा आदि मौजूद रहे।

Comments