Sunday, June 21, 2026
Newspaper and Magzine


चाकू से हमला करने मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 3, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 03 दिसम्बर 2024, थाना समालखा की हलदाना चौकी पुलिस ने महावटी गांव में दो युवकों पर चाकू से हमला करने मामले में सोमवार को छठे आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सन्नी निवासी चरसमी गन्नौर सोनीपत के रूप में हुई।

हल्दाना चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर कुलदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले पहले पकड़े जा चुके अपने पांच साथी आरोपी मोनू निवासी महावटी, जयपाल, जगबीर, कमल व रोबिन निवासी आटा के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने सोमवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

इंचार्ज सब इंस्पेक्टर कुलदीप ने बताया मामले पहले गिरफ्तार हो चुके पांच आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक चाकू बरामद कर पूछताछ के बाद पांचों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा जा चुका है।

यह है मामला

थाना समालखा की हलदाना चौकी में प्रवीन पुत्र राजेंद्र निवासी महावटी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि वह 12 अक्तूबर की देर शाम करीब 10 बजे दोस्त रिंकू के साथ गांव के सरकारी स्कूल से घेर में जा रहा था। वह घेर के नजदीक पहुचे तो गांव निवासी मोनू व आटा निवासी जयपाल ने अपने चार पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर उन दोनों को रोक लिया और झगड़ा करने लगे। इसके बाद उन दोनों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। चोट मारकर सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। इलाज के लिए उन दोनों को समालखा सिविल अस्पताल लेकर गए। जहा डाक्टर ने दोनों की गंभीर हालत को देख रैफर कर दिया। उसको आर्टिओस हॉस्पिटल में व रिंकू को दिल्ली गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। थाना समालखा में प्रवीन की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments