डी.ए.वी.पुलिस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
BOL PANIPAT : डी.ए.वी.पुलिस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने दिनांक 6 दिसंबर 2024 को राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को उनके द्वारा प्राप्त स्वर्ण पदक, रजत पदक एवं कांस्य पदक से नवाज़ा और उन्हें हार्दिक बधाई दी। यह राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2 से 4 दिसंबर 2024 तक दिल्ली में आयोजित की गई। इस राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में निम्न खेलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया जिनमें वुशु, बास्केटबॉल, कुश्ती, शूटिंग अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 एवं कबड्डी अंडर-17 और स्केटिंग 500मीटर, 1000मीटर इत्यादि खेलों में विद्यार्थी प्रतिभागी बनें। प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने सभी प्रतिभागियों की प्रतिभा की सराहना की और कहा कि ये सभी बच्चे प्रशंसा के पात्र हैं और सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। इन सभी विद्यार्थियों ने समय पर अपनी प्रतिभा को दर्शाया और जीवन का एक कदम आगे बढ़ते हुए लक्ष्य हासिल किया। भविष्य में यही कदम इन विद्यार्थियों के लिए नींव का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को इसी आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया तथा जीवन लक्ष्य प्राप्त करने हेतु अपना शुभाशीष दिया और कहा कि खेल ही हमें सकारात्मक रूप से सोचने, संघर्ष करने और स्पर्धा की भावना के वशीभूत होकर जीवन में सफलता प्राप्त करने हेतु अग्रसर करते हैं।
कबड्डी प्रतियोगिता एवं अन्य खेल-कूद प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार रहें– आयुष, जतिन, अक्षित, प्रतीक।
वुशु में– अनिकेत, रोहन, रोनित। मुक्केबाजी में- अक्षिता, आर्यन ताइक्वांडो में– सानवी
कुश्ती में–सौम्या
शूटिंग टीम ने अंडर-17 में स्वर्ण पदक हासिल किया।

Comments