Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें शपथ दिलाई.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 19, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT :आज स्थानीय आई.बी. एल. पब्लिक स्कूल में एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा नौवीं से बारहवीं  तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। मंच संचालन नीटू फौर ने किया। उन्होंने बच्चों में मतदान के प्रति जागरूकता जगाई कि प्रत्येक व्यक्ति को अपना मतदान देना चाहिए तथा सही व्यक्ति का चुनाव करना चाहिए। जिससे देश विकास तथा उन्नति की ओर अग्रसर हो। विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें शपथ दिलाई कि वे अवश्य मतदान करेंगे वही भावी निर्माता हैं। सशक्त भारत के लिए मतदान बहुत जरूरी होता है। जिससे राष्ट्र हित को बढ़ावा मिलता है। 

Comments