Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


पूर्णिमा के शुभ अवसर पर किया भण्डारे का आयोजन.

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at December 15, 2024 Tags: , , ,

सेवा परमो धर्मः अथार्त सेवा ही परम धर्म है का दिया नारा

BOL PANIPAT : HOPE4U संस्था के तत्वाधान में पूर्णिमा के शुभअवसर पर एक भण्डारे का आयोजन किया गया. HOPE4U जिसका मुख्य उद्देश्य है (सेवा परमो धर्मः) अथार्त सेवा ही परम धर्मः है. इसके अंतर्गत गरीब व जरूरतमंद लोगो की सहायता करना, पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़ पौधे लगाना तथा बेसहारा पशु-पक्षियों की देखभाल करने आदि के कार्य किये जाते है. आगे भविष्य में यह संस्था झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने आदि पर भी कार्य कर करेगी. इससे पहले भी इस संस्था द्वारा गरीब व जरूरतमंद लोगो के लिए भंडारों का आयोजन किया जा चुका है. 

गरीब और ज़रूरतमंद लोगों की मदद करना एक नेक काम है. इससे न सिर्फ़ उन्हें ज़रूरी संसाधन मिलते हैं, बल्कि समाज का भी विकास होता है. गरीबों और ज़रूरतमंदों की मदद करने के कई तरीके हैं-

  • अपनी सामर्थ्यानुसार उन्हें खाना, कपड़े, और ज़रूरी सामग्री देना 
  • स्थानीय अस्पतालों या अनाथालयों में सेवाएं देना 
  • उनके लिए शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना 
  • अपने समाज में उनके लिए जागरूकता फैलाना 
  • अपना सेकेंड-हैंड सामान दान करना 
  • अप्रयुक्त दवाइयाँ देना 
  • नियमित रूप से दान देना 
  • वंचित बच्चों को शिक्षित करना

दूसरों की मदद करना एक नेकी है जो धर्म की स्थापना मे भी मदद करता है। यदि आप पैसे वाले हैं और गरीबों ‌‌‌की मदद करते हैं तो निश्चिय ही गरीबों के लिए आप भगवान हैं ‌‌‌और आपकी मदद से उन्हें लगता है कि ऐसे भी इंसान इस धरती पर है जो सच के साथ है। यदि भगवान ने हमें सक्षम बनाया है तो हमें निस्वार्थ भाव से उनकी मदद करनी चाहिए, ख़ास तौर पर उन लोगों के लिए जिनकी मदद करने वाला कोई नही है । न ही कोई अपना और न कोई पराया, क्योंकि कोई देश या कोई इंसान तभी खुशहाल होता है, जब वहां के लोग सभी प्रकार की श्रेणी के इंसानों के प्रति करुणा भाव रख कर उन्हें अपने साथ लेकर चलते है. कोई भी देश महान तभी बनता है जब उस देश के वासी सबके साथ मिल-जुल कर प्रेम से रहते है। इसलिए हमें गरीबों की सेवा निस्वार्थ भाव से करनी चाहिए।

इस अवसर पर डॉ. मुकेश पूनिया, डॉ. सुरेन्द्र  कुमार वर्मा, प्रो. मयंक अरोड़ा, प्रो वीरेंद्र कुमार, डॉ. राहुल जैन, शशि मोहन, सतीश अरोड़ा, दीपक मित्तल, विकास शर्मा, साहब सिंह, संजय वर्मा, मुकेश सैनी, सुरेश कुमार, बलवान सिंह, रमेश आदि ने मिलकर भण्डारे के रूप में प्रसाद का वितरण किया.    

Comments