Tuesday, May 19, 2026
Newspaper and Magzine


महिला स्वास्थ्य विषय पर सेमिनार का आयोजन किया

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at April 1, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत की आठ मरला कॉलोनी में स्थित मृदंग योगा अकादमी द्वारा महिला स्वास्थ्य विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। आयोजन में गुजरात से आई नर्सिंग स्टाफ परवीना बोधारा व काजल ने उपस्थित महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य के टिप्स दिए व उनसे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के विषय में जानकारी ली।

अकादमी की संचालक मंजू शर्मा ने बताया कि यह सेमिनार महिलाओं की विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर केंद्रित रहा। इस सेमिनार में प्रवेश निशुल्क था। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उन्होंने पूनम पुनिया तथा पूनम अरोड़ा को विशेष तौर पर धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर आशिमा, विनी, सुनीता, शनोद शर्मा, मंजू भाटिया, सीमा मनचंदा , निधि व बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं मौजूद रही।

Comments