छात्र छात्राओं को बाल विवाह मुक्त भारत बनाने को लेकर शपथ दिलाई गई.
BOL PANIPAT : एम डी डी आफ इंडिया द्वारा शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल विवाह निषेध अधिकारी, पानीपत के संयुक्त तत्वावधान में हजारों छात्र छात्राओं को बाल विवाह मुक्त भारत बनाने को लेकर शपथ दिलाई गई।
आज दिनांक 16 दिसंबर को समालखा में एम डी डी आफ इंडिया की सामुदायिक कार्यकर्ता दीपिका द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ब्वॉयज रॉक्सेड़ा और सामुदायिक कार्यकर्ता पायल द्वारा राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोयला खुर्द में बाल विवाह मुक्त जिला बनाने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विदित रहे कि एम डी डी आफ इंडिया संस्था पिछले एक साल से पानीपत जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए प्रयास कर रही है तथा इस कड़ी में हम विभिन्न हितधारकों के सहयोग से कार्य कर रहे ताकि पानीपत जिले को बाल विवाह मुक्त बनाया जा सके। इस कड़ी में इस साल एम डी डी आफ इंडिया की पानीपत ईकाई ने अब तक 250 से ज्यादा ऐसे परिवारों की पहचान की; जोकि अपनी लड़कियों की जल्दी शादी करना चाहते थे। ऐसे में एम डी डी आफ इंडिया ने उन परिवार को बाल विवाह के प्रति जागरूक किया। उन्हें समझाया कि बाल विवाह एक कानूनन अपराध है तथा जो माता पिता अपने बच्चों का बाल विवाह करवाते हुए पाए जाते हैं उन्हें सजा व जुर्माना दोनों लग सकते हैं। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोयला खुर्द के प्रधानाचार्य जी एस गुप्ता नेअपने संबोधन में कहा कि आज हमे बहुत प्रसन्नता महसूस हो रही है कि हम एक ऐसी मुहिम को आगे बढ़ाने में लगे हैं जोकि समाज को बेहतरी की तरफ लेकर जाएगा। बाल विवाह ना हो, यह जिम्मेदारी हम सभी की बनती है तथा इसके लिए हम अपने अपने स्तर पर प्रयास करके बाल विवाह मुक्त जिले का निर्माण कर सकते है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रॉक्सेड़ा के प्रिंसिपल नरेश कुमार ने कहा कि बाल विवाह एक हिंसा है तथा इससे उस किशोरी जिसका बाल विवाह हो रहा है उसके जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। बाल विवाह एक लड़की को आर्थिक, मानसिक, शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाता है इसलिए हम सभी को एकजुट होकर बाल विवाह मुक्त जिला बनाने हेतु निरंतर अभियान चलाने की जरूरत है तभी हम समाज में बदलाव ला पाएंगे। इस अवसर पर एम डी डी आफ इंडिया से सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता पायल व दीपिका के अलावा गोयला खुर्द प्रधानाचार्य एस गुप्ता, ज्योति, रणबीर सिंह तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रॉक्सेड़ा से प्रिंसिपल नरेश कुमार, अध्यापक मनोज, प्रदीप, धर्मेंद्र, देवेंद्र तथा राजेश के अलावा तथा समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

Comments