Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


युवक से पार्सल छीनने वाले गिरोह के छठे आरोपी को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर सीआईए वन पुलिस टीम ने की पूछताछ. दो सीसीटीवी कैमरा व केबल बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 18, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 18 दिसम्बर 2024, सीआईए वन पुलिस टीम ने रिफाइनरी रोड पर लोहा पुल के पास पार्सल देने जा रहे युवक से पार्सल छीनने वाले गिरोह के छठे आरोपी को मंगलवार को जेल से प्रोक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ करने के लिए माननीय न्यायायल में पेश कर आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। आरोपी की पहचान आशीष निवासी शांति कॉलोनी मतलौडा के रूप में हुई। आरोपी आशीष मारपीट के अन्य मामले में पानीपत जेल में बंद था।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने पांच साथी आरोपी रोहित, शौर्य, मंजीत व सुमित उर्फ बाला निवासी मतलौडा व हरदीप उर्फ अजय निवासी डाहर के साथ मिलकर लूटपाट करने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
पुलिस टीम ने आरोपी आशीष के कब्जे से लूटा गया पार्सल सामान (2सीसीटीवी कैमरा व केबल) सहित बरामद कर बुधवार को रिमांड अवधी पूरी होने पर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके पांच आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया था आरोपी मंजीत उर्फ कलवा का 26 अक्तूबर को जन्मदिन था। उन सभी ने साथी आरोपी सुमित उर्फ बाला निवासी मतलौडा व अन्य कई साथी आरोपियों के साथ मिलकर रिफाइनरी लोहा पुल के पास बैठकर शराब पार्टी की। पार्टी में खर्च हुए पैसे पूरे करने के लिए उन सभी ने मिलकर बाइक सवार युवक से लूटपाट की उक्त वारदात को अंजाम दिया। पार्सल में कैमरा, केबल व बेल्ट थी।

यह है मामला

थाना सदर में हर्ष पुत्र अशोक निवासी नारायणा ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि वह ट्रेककोन कंपनी में लगा हुआ है। 26 अक्तूबर को वह बाइक पर सवार होकर फलीटेक्स कंपनी के दो पार्सल की डिलीवरी देने के लिए रिफाइनरी जा रहा था। शाम करीब 5 बजे रिफाइनरी रोड पर लोहा पुल के पास 7/8 लड़कों ने उसके साथ हाथापाई की और पार्सल छीनकर फरार हो गए। जिनमें से तीन लड़के एक बाइक पर व अन्य पैदल भाग गए। थाना सदर में हर्ष की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments