Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


देने को दान लेने को ज्ञान त्यागने को अभिमान: प्रवीण जैन.

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at December 22, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT: समाज सेवा संगठन की ओर से 22 दिसंबर रविवार को असंध रोड शनि मंदिर में आस पास में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों बुजुर्गों व महिलाओं को गर्म कपड़े वितरण अभियान की शुरुआत मुख्य अतिथि विधायक प्रमोद विज ने की विधायक ने कहा समाज सेवा संगठन गर्म कपड़े वितरण कर बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहा है और हर सेवा में अग्रणी रहता हैं हम सबको संगठन का सहयोग करना चाहिए संगठन अध्यक्ष प्रवीण जैन ने बताया समाज सेवा संगठन हर वर्ष झुग्गी झोपड़ी व स्लम बस्तियों में रहने वाले बच्चों व बुजुर्ग महिलाओं को गर्म कपड़े वितरण करता है  8 दिसम्बर को गर्म कपड़े वितरण अभियान की शुरुआत की थी उसी कड़ी में आज गोहाना रोड शनि मंदिर में व आस पास में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों बुजुर्गों व महिलाओं को शाल जैकेट सूट वितरण किए. जैन ने बताया सर्दी शुरू हो चुकी है हम और हमारे बच्चे घरों में रहते हैं।  सभी सुख सुविधा होने के बावजूद सर्दी नहीं जाती सोचिये  खुले आसमान के नीचे झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले छोटे  बच्चों बुजुर्ग  और महिलाओं को कितनी अधिक सर्दी लगती होगी।  इसलिए हम सबका फर्ज  बनता हैं हम उनका सहयोग करे। समाज सेवा संगठन सभी के सहयोग से गर्म कपड़े वितरण अभियान चलाता रहता है और आगे भी ये अभियान 14 जनवरी मकर संक्रांति तक चलता रहेगा जिस किसी भी भाई के नजरों में कोई ऐसा परिवार हो तो जिसके पास गर्म कपड़े नहीं है 9812863034 पर संपर्क करें हमारी कोशिश रहेगी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सहयोग कर सके. देने के लिए दान लेने के लिए ज्ञान त्याग के लिए अभिमान की राह पर चल रहा है संगठन। मौके पर प्रवीण जैन नीरज जैन अमित जैन कैलाश जैन काजल जैन अनिल सिंगला मनोज गांधी राम उजागिर शर्मा अंकित शिवम् सतीश डुमरा अशेक मल्होत्रा नरेश गिरधर मंगत वधवा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे.   :

Comments