Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


दूसरी बार निर्विरोध हरियाणा एनवायरमेंट मैनेजमेंट सोसायटी के प्रधान निर्वाचित हुए भीम राणा

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at December 29, 2024 Tags: , , , ,

निर्विरोध प्रधान निर्वाचित होने पर भीम राणा ने किया सभी सदस्यों का आभार व्यक्त।

हरियाणा एनवायरमेंट मैनेजमेंट सोसायटी की पूरी निष्ठा से सेवा करूंगा : भीम राणा

BOL PANIPAT : 29 दिसंबर, भीम राणा दूसरी बार हरियाणा एनवायरमेंट मैनेजमेंट सोसायटी के प्रधान निर्वाचित हुए है। इस बार उनके सामने किसी ने पर्चा दाखिल नहीं किया इसलिए वे निर्विरोध प्रधान चुने गए। चुनाव अधिकारी पवन कुमार बंसल ने उनको निर्विरोध प्रधान निर्वाचित घोषित किया।
पवन कुमार बंसल ने बताया कि किसी व्यक्ति ने उनके विरुद्ध पर्चा नहीं भरा साथ ही पूरे पैनल के विरुद्ध ही किसी ने पर्चा नहीं भरा इसलिए पूरा पेनल निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है ।जिसमें भीम राणा के अतिरिक्त आत्म प्रकाश आहूजा (फरीदाबाद) वरिष्ठ उपप्रधान वाम देव भारद्वाज(बहादुरगढ़) उपप्रधान, संजीव अरोड़ा (पानीपत) सेक्रेटरी, राजिंदर शर्मा (अम्बाला) जॉइंट सेक्रेटरी, नरेश जिंदल (बहादुर गढ़) ट्रेजरर, विजय कुमार गुरुग्राम, राजपाल सिंह पानीपत, राम प्रताप गुप्ता पानीपत, प्रवीण मित्तल पानीपत, अनुज गुलयानी पानीपत, राजमुकुट सिंह राणा करनाल,अंकित राणा पानीपत, शिव प्रकाश केशन सोनीपत, रजनीश गर्ग पानीपत तथा विजय कुमार गर्ग शाहाबाद मारकण्डा को एक्जीक्यूटिव मेंबर निर्वाचित घोषित किया गया है। विदित रहे कि भीम राणा जाने माने पर्यावरण संरक्षक है।वो कई जानी मानी संस्थाओं से जल संरक्षणता तथा पर्यावरण संरक्षण की संस्थाओं से सम्मानित हो चुके है। यही नहीं भीम राणा प्रसिद्ध समाज सेवी भी है ।वो ऐसे व्यक्ति है जो उद्योगपतियों के हकों की लड़ाई मजबूती से लड़ते है वहीं मजदूरों के हितों के लिए भी पूरी ताकत से लड़ते है। ।अपने निर्विरोध निर्वाचन पर भीम राणा ने हरियाणा एनवायरमेंट मैनेजमेंट सोसायटी के सभी मेंबरों का आभार व्यक्त किया है। भीम राणा ने कहा कि मेंबर साहिबान ने जो विश्वास व्यक्त उस पर खरा उतरूंगा।उन्होंने कहा कि मैं पूरी निष्ठा से हरियाणा एनवायरमेंट मैनेजमेंट सोसायटी की सेवा करूंगा। सोसाइटी के उद्देश्यों की प्राप्ती के लिए पूरी लग्न से काम करूंगा।भीम राणा ने बताया कि प्रदेश भर में जिन औद्योगिक इकाइयों से हार्जडियस वेस्ट (सलज) निकलती है वो सोसायटी के मेंबर है।प्रदेश भर में सोसायटी की 4700 से अधिक मेंबर है।

Comments