तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का किया गया आयोजन: डीसी
BOL PANIPAT , 7 जनवरी। 3 से 5 जनवरी तक पलवल में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए जिला से सभी चयनित प्रतिभागियों को पलवल ले जाने व लाने के लिए निशुल्क वाहन की सुविधा प्रदान की गई थी। महोत्सव का उद्देश्य राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए प्रतिभागियों का चयन करना था जो कि 11 व 12 जनवरी को नई दिल्ली के भारत मंडप में विज्ञान और प्रौद्योगिकी में नवाचार विषय पर आयोजित किया जाएगा।
उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पानीपत के छात्र अंकित ने थेमेटिक इवेंट साइंस में द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा फोटोग्राफी में आर्य पी जी कॉलेज के छात्र दुष्यंत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया एकल डांस प्रतियोगिता में आर्य पीजी कॉलेज के छात्र सागर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा रवि और ग्रुप आर्य पीजी कॉलेज से नोंन – कॉम्पिटेटिव प्रतिस्पर्धा में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कहानी लेखन में आर्य कॉलेज के नीतीश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पानीपत के प्रधानाचार्य कम नोडल अधिकारी डॉ कृष्ण कुमार ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दी तथा छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पानीपत के प्रधानाचार्य डॉक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि पलवल में संपन्न हुए राज्य स्तरीय महोत्सव में उन प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था जिन्होंने जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया था आयोजित की गई प्रतियोगिताओं में समूह और एकल नृत्य गायन कविता लेखन कहानी लेखन पेंटिंग फोटोग्राफी वाद-विवाद और विज्ञान प्रदर्शनियां शामिल थे प्रतियोगिता में व्यक्तिगत श्रेणियां में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को क्रमश: 11000, 7500 और 5000 की राशि प्रदान की गई। समूह श्रेणी में अधिकतम 1,10,000 रुपए तक की राशि प्रदान की गई। महोत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर गौरव गौतम माननीय मंत्री राज्य युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग हरियाणा शामिल हुए।

Comments