अधिकारी समस्याओं के समाधान को लेकर करें गंभीरता से कार्य: उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया
-उपायुक्त ने सीएम विंडों से जुड़ी समस्याओं को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
BOL PANIPAT, 17 अप्रैल। उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने वीरवार को विभागों के अध्यक्षों के साथ सीएम विण्डों के सन्दर्भ में समीक्षा बैठक की। सीएम विण्डों से सम्बंधित समस्याओं का निष्तारण करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि वे समस्याओं के समाधान को लेकर गम्भीर है व वे नही चाहते कि इन समस्याओं को लेकर सख्ताई से पेश आया जाए। उन्होंने सभी समस्याओं को लेकर अधिकारियों को अण्डर टेकिंग करने व एटीआर की क्वालिटी चैक करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि वे पानीपत को नम्बर वन स्थान पर देखना चाहते हैं। यह सब अधिकारियों की ईमानदारी पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि जब तक वे रूचि नही लेंगे, सीएम विण्डों की समस्याओं का समाधान कैसे होगा।
उन्होंने कहा कि सीएम विण्डों से जुड़ी समस्याओं का हमें तत्परता से समाधान करना है। उपायुक्त ने जिन विभागों की समस्याएं बचती हैं उनका कारण जाना व तत्परता से समाधान करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने जिन विभागों की समस्याएं निष्तारण नही हो पाया। एक-एक करके सभी विभागों के अध्यक्षों से कारण पूछा व निर्देश दिए कि जितना जल्दी हो सके समस्याओं का समाधान करें। इस मौके पर निगम संयुक्त-आयुक्त डॉ. संजय, नगराधीश टिनू पोशवाल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश शर्मा, तहसीलदार सौरभ शर्मा, बीडीपीओ नितिश यादव, शक्ति सिंह व अन्य कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments