महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस शौर्य दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे।
BOL PANIPAT , 13 जनवरी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस 14 जनवरी मंगलवार को आयोजित होने वाले शौर्य दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। यह शौर्य दिवस स्थानीय काला आम्ब स्मारक स्थल पर मनाया जाएगा जिसमें प्रातः 11:30 बजे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भाग लेेंगे। यह जानकारी उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने दी।

Comments