Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


संस्कारशाला क्लब के तहत मनाई मकर संक्रांति। 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at January 14, 2025 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.महाविद्यालय में संस्कारशाला क्लब के तहत आज स्टाफ मेंबर्स ने मकर संक्रांति के त्यौहार का आयोजन किया गया I इस कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने किया I  डॉ गर्ग ने बताया की   संस्कारशाला क्लब एवं सभी स्टाफ के सदस्यों ने जरूरतमंदों के लिए दाल और चावल के 1 किलो 500 ग्राम के 100 पैकेट बनाए गए हैं उन्होंने कहा मकर संक्रांति के दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है , सूर्य के एक राशि से दूसरी में प्रवेश करने को संक्रांति कहते हैं क्योंकि सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं इसलिए इस समय को मकर संक्रांति कहा जाता है I साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस दिन से सूर्य देव उत्तर दिशा की ओर बढ़ना शुरू कर देते हैं इसलिए कहीं कहीं जगह मकर संक्रांति को उत्तरायण भी कहते हैं I संस्कार शाला के संयोजक प्रो अश्वनी गुप्ता ने बताया की  दाल चावल के बनाए गए पैकेट असंध पुल के नीचे बैठे हुए जरूरतमंदों, अंसल सुशांत सिटी में लेबर क्लास के गरीब तबके के लोगों को वितरित किए गए और साथ ही साथ बस स्टैंड के पास बने हुए रोटी बैंक को भी दिए गए I इस अवसर पर डॉ सुनीत शर्मा , डॉ किरण मदान , डॉ निधान सिंह , डॉ विक्रम कुमार , डॉ सुनीता  , प्रो पवन कुमार , प्रो. विनय भारती,  प्रो. अंजली गुप्ता, प्रो रूहानी शर्मा, प्रो सुखजिंदर ,प्रो निशा , प्रो आँचल, राम मेहर शर्मा,  रवि,  विक्की , गणेश  आदि उपस्थित रहेI

Comments