Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


सड़क पर पैदल जा रहे युवक से मोबाइल व पर्स छीनने वाले दो आरोपियों को काबू किया। दो मोबाइल फोन बरामद। 

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 19, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 19 जनवरी 2025, सीआईए वन पुलिस टीम ने थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र में सड़क पर पैदल जा रहे युवक से मोबाइल फोन व पर्स छीनने वाले दो आरोपियों को शनिवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर हॉली पार्क से काबू किया। आरोपियों की पहचान अलादीन निवासी बत्रा कॉलोनी हाल विद्यानंद कॉलोनी व दानिश निवासी गोपाल कॉलोनी हाल विद्यानंद कॉलोनी के रूप में हुई।

सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया वह दोनों नशा करने के आदी हैं। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो दोनों आरोपियों ने मिलकर 27 दिसम्बर की देर शाम एक बाइक पर सवार होकर मोबाइल व पर्स छीनने की उक्त वारदात को अंजाम दिया। पर्स में 200 रुपए व आधार कार्ड था। मोबाइल व पर्स छीनने की उक्त वारदात बारे थाना पुराना औद्योगिक में मोहम्मद गुफरान पुत्र सबीर अहमद निवासी बिसमा सीतापुर यूपी हाल किरायेदार बत्रा कॉलोनी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

बाइक पीपल मंडी से उठाई और वारदात को अंजाम देने के बाद वही खड़ी कर दी
आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया उन दोनों ने 27 दिसम्बर को स्नेचिंग की उक्त वारदात को अंजाम देने से पहले पीपल मंडी से एक बाइक उठाई। बाइक का मालिक सड़क किनारे बाइक खड़ी कर शराब के नशे में पास में पड़ा था। चाबी बाइक में लगी हुई थी। दोनों आरोपियों ने उसकी बाइक उठाई और उक्त बाइक पर सवार होकर पुराना औद्योगिक क्षेत्र में पैदल जा रहे युवक से मोबाइल व पर्स छीनने की वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपियों ने बाइक वापिस वही खड़ी दी थी।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि दोनों आरोपियों ने युवक से छीने पर्स में मिले 200 रुपए खर्च कर दिए। छीने गए दो मोबाइल फोन आरोपियों के कब्जे से बरामद कर रविवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments