Wednesday, July 29, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद सहित आरोपी काबू.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 5, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 05 फरवरी 2025, एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने ट्रक युनियन के नजदीक नाला पुलिया पर एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अमित उर्फ मिंटू निवासी नारायणा के रूप में हुई।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रोहताश ने बताया कि मंगलवार को एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस की एक टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान ट्रक युनियन के पास मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म का एक युवक सेक्टर 25 जिमखाना कल्ब की और से पैदल ट्रक युनियन की तरफ पैदल आएगा। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए ट्रक युनियन के नजदीक नाला पुलिया पर नाकाबंदी कर संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात संदिग्ध किस्म का एक युवक सेक्टर 25 की और से पैदल आते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम ने पास आने पर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान अमित उर्फ मिंटू पुत्र बारूराम निवासी नारायणा के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई पेंट की जेब से देसी पिस्तौल 315 बौर बरामद हुए। बरामद पिस्तौल को खोलकर जांच की तो लोडेड मिला। पुलिस टीम ने देसी पिस्तौल को अनलोड किया। देसी पिस्तौल का लाईसेंस व परमिट मांगने आरोपी कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका।

इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रोहताश ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को वह कुछ महिने पहले हरिद्वारा गया था। वहा मिले एक अज्ञात युवक से उसने उक्त देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद खरीदा था। दोस्तों में रौब दिखाने के लिए वह देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद को अपने साथ लेकर चलने लगा।
आरोपी के खिलाफ थाना चांदनी बाग में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर बुधवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी अमित उर्फ मिंटू को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments