Tuesday, May 19, 2026
Newspaper and Magzine


टीबी मुक्त ग्राम पंचायत को 4 अप्रैल को उपायुक्त द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 3, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 3 अप्रैल। प्रधानमंत्री के संकल्प से पुरे भारत वर्ष को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके तहत जिला पानीपत में वर्ष 2023-24 से 19 ग्राम पचायतों व वर्ष 2024-25 में 25 ग्राम पंचायत को ब्रांॅज पदक के लिए चुना गया है वर्ष 2024-25 में 8 ग्राम पंचायतों को सिल्वर पदक के लिए चुना गया है। उपरोक्त सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचो को शुक्रवार 4 अप्रैल को जिला सचिवालय के सभागार में दोपहर 12 बजे बजे उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया द्वारा सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ. विजय मलिक ने दी।

Comments