कटते जंगल बसा बस्तियां सब ले रहे हैं मजा.वन्य प्राणी और पशु पक्षी भोग रहे कैसी सजा.
BOL PANIPAT : आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल पानीपत के जूनियर विंग में ‘पृथ्वी दिवस’ मनाया गया ! सुबह की प्रार्थना सभा में बच्चों को समझाया गया कि विकास के साथ-साथ प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है! सांस लेना भी कठिन होने वाला है इसके लिए आवश्यक है कि हम अपनी धरती को निरंतर हरी भरी बनाते रहे ! पेड़ पौधे लगाए और उनकी रक्षा भी करें! जल हमारा जीवन है अमृत है उसे पाने के लिए वर्षा अत्यंत आवश्यक है! वर्षा लाने में वृक्ष लगाना बहुत जरूरी है! कक्षा द्वितीय की नन्ही छात्राओं ने धरती बचाओ विषय पर लघु नाटिका प्रस्तुत की ! छात्राओं ने धरती हमारी मां विषय पर कविताएं सुना कर सबको भाव विभोर कर दिया ! छात्राओं ने भाषण व पोस्ट के द्वारा सभी को जागरूक किया! प्रधानाचार्य मीनाक्षी अरोड़ा ने कहा की हरियाली धरती का सिंगार है! धरती को हम मां कहते हैं तो फिर धरती माता के सिंगार को बनाए रखना हमारा कर्तव्य है धरती मां हमें कितना देती है उसका ऋण तो हमें चुकाना ही चाहिए! इस अवसर पर सभी ने संकल्प लिया कि ने केवल पेड़ लगाएंगे बल्कि उनकी रक्षा भी करेंगे प्रकृति की अमूल्य निधि का संरक्षण कर आने वाली पीढियां का जीवन सुधरेगा

Comments