सट्टा खाईवाली करते तीन युवक गिरफ्तार. सट्टा में प्रयुक्त गोटी व दाव पर लगी 3190 रूपए की नगदी बरामद.
BOL PANIPAT : 22 अप्रैल 2025, थाना चांदनी बाग पुलिस टीम ने सनौली रोड विद्यानंद कॉलोनी में शराब ठेके के नजदीक सट्टा खाईवाली करते तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके पर आरोपियों के कब्जे से सट्टा खाईवाली में प्रयुक्त तीन गोटी व दाव पर लगी 3190 रूपए की नगदी बरामद की है। आरोपियों की पहचान सन्नी निवासी कच्चा कैंप, मोसिम निवासी पुरवाल कॉलोनी कच्चा कैंप व अजय निवासी बत्तरा कॉलोनी कच्चा कैंप के रूप में हुई।
थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि सोमवार को थाना चांदनी बाग पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान सनौली रोड पर मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की सनौली रोड विद्यानंद कॉलोनी में शराब ठेके के नजदीक तीन युवक सट्टा खाईवाली कर रहे है। युवक राहगिरों को जोर जोर से आवाज लगा रहे है कि 10 रूपए लगाओ लाल गोटी आने पर डबल पैसे कमाओ।
आरोपियों को रंगे हाथों काबू करने के लिए टीम ने सिपाही आनंद को शिविल कपड़ों में 10 रूपए का नोट देकर बोगश ग्राहक बना आरोपियों के पास भेजा। सिपाही आनंद की तरफ से इशारा मिलते ही पुलिस टीम ने दबिश देकर सट्टा खाईवाली कर रहे तीनों युवकों को रंगे हाथ काबू किया। मौके पर आरोपियों के कब्जे से 3 गोटी व दाव पर लगी 3190 रूपए की नगदी बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान सन्नी पुत्र अशोक निवासी कच्चा कैंप, मोसिम पुत्र असलम निवासी पुरवाल कालोनी कच्चा कैंप व अजय पुत्र शिव शंकर निवासी बत्तरा कॉलोनी कच्चा कैंप के रूप में बताई।
प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना चांदनी बाग में गेम्बलिग एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर तीनो आरोपियों को पूछताद के बाद पुलिस बेल पर छोड़ा गया।

Comments