Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


किसी भी प्रदर्शन में ऐसे संवादों का प्रयोग ना करे जिससे समाज में अराजकता फैलाने की संभावना बढ़े–उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 26, 2025 Tags: , , , ,

-जिले में हर गतिविधि पर प्रशासन की पैनी नजर

-युवा किसी भी ऐसी गतिविधि में शामिल न हो जो समाज के लिए घातक हो–एसपी

BOL PANIPAT ,26 अप्रैल– उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने कहा है कि पहलगाम में हुए दर्दनाक हादसे के पश्चात जिले में किसी भी तरह की ऐसी घटना ना हो जिससे जिले का नाम शर्मसार हो । जिले में सब कुछ बेहतर है। किसी भी प्रकार की ऐसी सूचना नहीं है जो समाज के लिए घातक हो। पूरा प्रशासन जिले में हर गतिविधि पर बारीकी से निगरानी बरत रहा है।
उपायुक्त ने कहा कि ऐसी स्थिति में जिले के हर नागरिक को धैर्य का परिचय देना होगा। घृणास्पद व विरोधाभासी भाषण से अपने आप को दूर रखना होगा। सार्वजनिक स्थानों पर ऐसे संवादों का उपयोग करने से खुद को बचाना होगा व दूसरों को भी प्रेरित करना होगा कि वे भी ऐसे संवादों का प्रयोग ना करे, जिससे समाज में अराजकता फैलाने की संभावना बढ़े।
उपायुक्त ने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ एक दूसरे के साथ काम ले और न्याय संगत होकर सूचना के माध्यमों का जैसे की ट्विटर, व्हाट्सएप, इंस्ट्राग्राम, टेलीग्राम व फेसबुक पर वही सामग्री अपलोड करें जो समाज में भाई चारे को बढ़ावा देती हो। जो सामग्री भाई चारे को नुकसान पहुंचाती हो उससे ज्यादा से ज्यादा दूरी बनाये।
उपायुक्त ने कहा कि हमारे द्वारा की गई पोस्ट या पेस्ट की घृणास्पद सामग्री, भाषण, परिभाषित गतिविधि बन सकता है।
उपायुक्त ने बताया कि घृणास्पद भाषण और सामग्री के हानिकारक प्रभाव वास्तविकता को नकारात्मक रूप से बदल देती है जिससे ऐसे घृणास्पद भाषण के शिकार लोगों के लिए समाज में समान रूप से, सम्मान के साथ रहना मुश्किल हो जाता है।
उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने बताया कि समाज के खिलाफ चलने वाले ,नफरत फैलाने वाले विरोधी भड़काऊ प्रचार करने वाले तत्वों से सावधान रहने की नितांत आवश्यकता है।
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने कहा कि लोगों को हिंसक कृत्य करने के लिए उकसाने वालों से चौकन्ना रहने की आवश्यकता है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हम एक ऐसा समाज से तालुक रखते है जिसमें विभिन्न संस्कृतियों, भाषाओं, धर्मों, जातियों के लोग मिलजुल कर रहते है। हमे इस पर गंभीरता बरतनी होगी।
उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग हमेशा जनता के साथ है। उन्होंने प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों से खास तौर पर अनुरोध किया कि वो कोई भी समाचार ऐसा न प्रेषित करें जिससे समाज में अराजकता फैले।हमेशा सकारात्मक न्यूज़ को प्राथमिकता दें और तथ्यों की जानकारी लें लें।

Comments