अमेरिका भेजने के नाम पर 17.50लाख रूपए की ठगी करने के आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर की पूछताछ।
BOL PANIPAT : 01 मई 2025, थाना समालखा पुलिस ने युवक को अमेरिका भेजने के नाम पर 17.50लाख रूपए की ठगी के मामले में आरोपी को बुधवार को पानीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की। आरोपी की पहचान रविंद्र निवासी आटा के रूप में हुई। आरोपी धोखाधड़ी के अन्य मामले में पानीपत जेल में बंद था।
थाना समालखा प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि आरोपी रविंद्र को माननीय न्यायालय से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी की राशि में से बचे 5 हजार रूपए बरामद कर वीरवार को रिमांड अवधी पूरी होने पर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।
यह है मामला
थाना समालखा में मोहित पुत्र धर्मबीर निवासी कैथ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह दिसंबर 2023 में जसमत निवासी देहरा के माध्यम से आटा गांव निवासी रविंद्र पुत्र आजाद से मिला था। रविंद्र ने उससे कहा कि वह उसको अमेरिका भेजकर वहा अच्छा काम दिलवा देंगा। रविंद्र ने इसके लिए 40लाख रूपए मांगे। उसने रविंद्र की बातों पर विश्वास कर लिया। 28 दिसंबर 2023 को समालखा स्थित बजरंग क्रेन ऑफिस पर रविंद्र ने उससे 10 लाख रूपए कैश ले लिए। 8 जरवरी 2025 को आरटीजीएस के माध्यम से 5 लाख रूपए व 20 जुलाई 2024 को 2.50लाख रूपए कैश ले लिए। 30 जुलाई को उसे मुंम्बई से सेनेगल भेज दिया। 11 अगस्त को सेनेगल से दुबई भेज दिया। इसके बाद 18 अगस्त को दुबई से वापिस भारत भेज दिया। यहा आने के बाद उसने अपने पैसे मांगे तो रविंद्र ने पैसों को भूल जाने की बात कहते हुए उसे जांन से मारने की धमकी दी। आरोपी ने अमेरिका भेजने के नाम पर उसके साथ धोखाधड़ी कर 17.50लाख रूपए की ठगी कर ली। मोहित की शिकायत पर थाना समालखा में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments