बाइक व साइकिल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार. चोरीशुदा 1 बाइक व 1 साइकिल बरामद.
BOL PANIPAT : 14 नवम्बर 2024, एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने बाइक व साइकिल चोरी करने वाले दो आरोपियों को बुधवार देर शाम फ्लौरा चौक के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान अरमान निवासी सिवारा मुरादाबाद यूपी हाल बतरा कॉलोनी व गुलशन निवासी लक्ष्मीपुर मोतिहारी बिहार हाल किरायेदार अर्जुन नगर के रूप में हुई।
एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज एएसआई राजेंद्र ने बताया कि उनकी टीम को बुधवार देर शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के दो युवक एक बाइक पर सवार होकर औद्योगिक सेक्टर 29 में फ्लौरा चौक के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर बाइक सवार दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान अरमान पुत्र जावेद निवासी सिवारा मुरादाबाद यूपी हाल बतरा कॉलोनी व गुलशन पुत्र रामनारायण निवासी लक्ष्मीपुर मोतिहारी बिहार हाल किरायेदार अर्जुन नगर के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगे। गहनता से पूछताछ करने पर दोनों युवकों ने उक्त बाइक 9 नवम्बर की रात माडल टाउन में एक घर के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना माडल टाउन में आनंद पुत्र राई पितौरा निवासी कलंदर चौक की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
इंचार्ज एएसआई राजेंद्र ने बताया कि गहनता से पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बाइक चोरी की उक्त वारदात के अतिरिक्त 23 फरवरी को कृष्णा नगर न्यू माडल टाउन में घर से एक इलेक्ट्रिक साइकिल चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। साइकिल चोरी की उक्त वारदात बारे थाना माडल टाउन में अमित पुत्र इंद्रसिंह निवासी कृष्णा नगर न्यू माडल टाउन की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
इंचार्ज एएसआई राजेंद्र ने बताया पूछताछ में आरोपियों ने बताया वह दोनों नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए दोनों आरोपियों ने मिलकर बाइक व साइकिल चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा एक बाइक व एक साइकिल बरामद कर पूछताछ के बाद पुलिस ने वीरवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments