Wednesday, October 28, 2026
Newspaper and Magzine


औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानो में कौशल पाने वाले विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित: खेल/ युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 13, 2025 Tags: , , , ,

-राज्य मंत्री ने किया राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का औचक निरीक्षण

-निरीक्षण के दौरान मंत्री ने विभिन्न ट्रेड के बारे में भी जानकारी हासिल की

-मंत्री ने केंद्र की इमारत को जीर्णोद्धार करवाने का दिया आश्वासन

-स्टॉफ के सदस्यों ने मंत्री की समक्ष रखी स्टाफ क्वार्टर बनाने की मांग

BOL PANIPAT , 13 मई। हरियाणा के खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने  मंगलवार को जीटी रोड़ स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
  राज्य मंत्री ने कहा कि जो विद्यार्थी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानो में कौशल का प्रशिक्षण ले रहे हैं उन विद्यार्थियों का भविष्य उज्जवल है। सरकार ऐसी प्रशिक्षण केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर कटिबद्ध है। राज्य मंत्री ने औचक निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण केंद्र की मैकेनिकल वर्कर, ऑटोमोबाइल वर्कशॉप का भी निरीक्षण किया व विद्यार्थियों से उनके काम और प्रशिक्षण के बारे में जानकारी हासिल की।    
    मंत्री ने कई विद्यार्थियों से प्रशिक्षण केंद्र में पहुंचने का समय भी जाना व उनके प्रशिक्षण के बारे में भी उनसे जानकारी ली। मंत्री ने निरीक्षण करते हुए लड़कियों से इलेक्ट्रिकल विंग के प्रशिक्षण इत्यादि के बारे में भी जानकारी ली। मंत्री ने प्रशिक्षण केंद्र में जो सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है उनकी जानकारी ली व कहा कि इसमें और विस्तार किया जाएगा व बिल्डिंग का भी जीर्णोद्धार करने का उन्होंने आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रशिक्षण केंद्रों का सुधार करना व विद्यार्थियों को अच्छा प्रशिक्षण दिलाना है ताकि वे कौशल में और आगे बढ़ सके।
  इस मौके पर स्टाफ के कुछ सदस्यों ने राज्य मंत्री से स्टाफ क्वार्टर बनवाने का भी अनुरोध किया जिस पर मंत्री ने प्रस्ताव भेजने के लिए कहा। मंत्री ने परिसर में शौचालय को और दुरुस्त करने व साफ सफाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य विक्रम ने मंत्री को प्रशिक्षण केंद्र की ट्रेड के बारे में बताया व इस बात की भी जानकारी दी कि यहां से उत्तीर्ण होने के बाद बच्चों का किस क्षेत्र में भविष्य सुरक्षित है।

Comments