Thursday, September 10, 2026
Newspaper and Magzine


समाधान शिविर में 10 शिकायतें प्राप्त हुई।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 10, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 10 सितंबर। डीडीपीओ राजेश शर्मा ने वीरवार को जिला सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की शिकायतें सुनी और उन्हें पूरा करने के निर्देश दिया। समाधान शिविर में वीरवार को 10 शिकायतें प्राप्त हुई।

उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निवारण सुनिश्चित किया जाए। समाधान शिविर का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटान सुनिश्चित करना है, ताकि नागरिकों को समयबद्ध राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समाधान के पश्चात तुरंत एटीआर अपलोड करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लोगों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो और प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई की जाए। समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक ही स्थान पर संबंधित अधिकारियों तक पहुंच उपलब्ध करवाना तथा शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि अधिकारी नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका नियमानुसार समाधान करें तथा पात्र लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न विभागीय सेवाओं का लाभ समय पर उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। इस मौके पर डीएसपी मुख्यालय विकास कुमार की उपस्थित रहे।

Comments


Leave a Reply