636 ग्राम गांजा सहित नशा तस्कर गिरफ्तार।
BOL PANIPAT : 24 मई 2025, थाना चांदनी बाग पुलिस ने गंगापुरी रोड वाल्मीकि बस्ती में मंदिर के पास एक नशा तस्कर को 636 ग्राम गांजा (नशीले पदार्थ) सहित काबू किया है। आरोपी की पहचान वाल्मीकि बस्ती निवासी भारत के रूप में हुई है।
थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करी पर अंकुश लगा तस्करों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है।
अभियान के तहत वीरवार देर रात को थाना चांदनी बाग पुलिस की टीम गश्त के दौरान गंगापुरी रोड पर मौजूद थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की वाल्मीकि बस्ती में मंदिर के पास गली में एक युवक मादक पदार्थ बेच रहा है। टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को प्लास्टिक थैली सहित काबू किया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान भारत पुत्र राकेश निवासी वाल्मीकि बस्ती के रूप में बताई।
पुलिस ने ड्यूटी मेजिस्ट्रेट ईटीओ अजय कुमार की मौजूदगी में युवक की प्लास्टिक थैली की तलाशी ली तो गांजा नशीला पदार्थ बरामद हुआ। बरामद गांजा का वजन करने पर 636 ग्राम पाया गया।
प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया बरामद गांजा वाल्मीकि बस्ती निवासी सोनू ने उसे बेचने के लिए दिया था। गांजा बिकने के बाद सोनू से उसे कमीशन मिलना था। आरोपी के खिलाफ थाना चांदनी बाग में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी भारत को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। नशा सप्लायर आरोपी सोनू को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments