Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


भव्य और विशाल भगवान परशुराम जन्मोत्सव होगा रोहतक में: डॉ अरविंद शर्मा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 25, 2025 Tags: , , , ,

-सहकारिता मंत्री डा. अरविंद शर्मा ने समालखा वासियों को राज्य स्तरीय भगवान परशुराम जन्मोत्सव के लिए दिया न्यौता
– ब्राह्मण समाज व सर्व समाज के साथ तैयारियों को लेकर हुई बैठक

BOL PANIPAT : समालखा, 25 मई। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा है कि हरियाणा के इतिहास का सबसे भव्य और विशाल भगवान परशुराम जन्मोत्सव रोहतक के पहरावर में मनाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के कोने-कोने में विप्र समाज व सर्व समाज मिलकर आमजन को आमंत्रित कर रहा है। उन्होंने कहा कि जन्मोत्सव समारोह में प्रदेश के कोने-कोने से भारी भीड़ उमड़ेगी।
रविवार बाद दोपहर कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने समालखा स्थित ब्ल्यूजे टूरिस्ट काम्प्लेक्स में विप्र समाज व सर्व समाज के प्रबुद्धजन व गणमान्य लोगों की बैठक ली। खचाखच भरे हाल में सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने रोहतक के पहरावर में शुक्रवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर राज्य स्तरीय समारोह के लिए न्यौता दिया।इस कार्यक्रम को यादगार और ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रदेश के हर जिले के आम नागरिकों के साथ-साथ ब्राह्मण समुदाय के लोगों में जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है। अहम पहलु यह है कि इस राज्य स्तरीय भगवान परशुराम जन्मोत्सव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डा. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2014 के बाद संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के तहत संत महापुरुषों की जयंती को सरकार के स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया और तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल की सोच को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार संतों और महापुरुषों की जयंती को सरकार के स्तर पर मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश सरकार की तरफ से गौड ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी संस्थाओं के कैम्पस पहरावर में राज्य स्तरीय भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह मनाने का निर्णय लिया गया है। यह जन्मोत्सव 30 मई को सुबह 10 बजे रोहतक के पहरावर में मनाया जाएगा और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली, मंत्रीमंडल सहयोगी गौरव गौतम, केन्द्र सरकार के मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण, पालिकाओं व पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस राज्यस्तरीय समारोह में विप्र समाज व सर्व समाज की अहम भूमिका के चलते यह आयोजन भव्य व ऐतिहासिक होगा। इस जन्मोत्सव को लेकर प्रदेश के हर कोने में 36 बिरादरी के लोगों में उमंग और जोश को देखा जा सकता है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी समाजों की छोटी व बड़ी संस्थाएं खुलकर अपना सहयोग कर रही है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 निर्दोष लोगों को अपनी गोलियों का निशाना बनाया। इन बलिदानियों का बदला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर भारतीय सेना ने आंतकवादियों को मौत के घाट उतार कर लिया। आज पूरा देश शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्राएं निकाल रहा है और बलिदानियों को श्रद्धांजलि दे रहा है। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद चेयरपर्सन ज्योति शर्मा, एनडी शर्मा, एडवोकेट सुखबीर शर्मा, अशोक शर्मा जलालपुर, सत्यनारायण छदिया, मनोज त्यागी, आदि मौजूद रहे।

Comments