पुलिस सभागार में जिला पानीपत में दर्ज पोक्सो केसों को लेकर समीक्षा बैठक हुई।
BOL PANIPAT , 19 जून। हरियाणा राज्य बाल अधिकार एवं संरक्षण आयोग के सदस्य अनिल लाठर एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राइम की अध्यक्षता में वीरवार को जिला सचिवालय के पुलिस सभागार में जिला पानीपत में दर्ज पोक्सो केसों को लेकर समीक्षा बैठक हुई।
बैठक में हरियाणा राज्य बाल अधिकार एवं सरंक्षण आयोग सदस्य अनिल लाठर ने जिला पानीपत के सभी स्पेशल जुवेनाइल पुलिस यूनिट को पोक्सो एक्ट की जानकारी दी । उन्होंने बताया गया कि जब भी कोई पोक्सो का केस आता है तो बच्चे का केस से सम्बन्धित पूरी प्रक्रिया करके बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करें।
उन्होंने बताया कि बच्चों के बीच नो टच की ज्यादा से ज्यादा जागरूकता की जाए और इसके अतिरिक्त जब भी कोई फीमेल कैब उबर से सफर करती है तो वह अपना नम्बर 112 पर रजिस्टर करवाये।
इस मौके पर सभी थानों से स्पेशल जुवेनाइल पुलिस यूनिट जिला बाल संरक्षण अधिकारी निधि गुप्ता, सोमवती, ज्योति, संगीता, जिला बाल संरक्षण यूनिट पानीपत सुमन, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष पदमा रानी व हरिदास शास्त्री मौजूद रहे।

Comments