आर्य कॉलेज में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का हुआ आयोजन
BOL PANIPAT – शनिवार 21 जून 2025 : आर्य पी.जी कॉलेज के योगा क्लब, संस्थान नवाचार परिषद आई, एनसीसी इकाई व आयुष विभाग पानीपत, मेरा युवा भारत पानीपत व युवा एवं खेल मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज प्रांगण में पांच दिवसीय योग का 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ शानदार समापन किया गया। भारतीय योग संस्थान के पूर्व संरक्षक नरेश काम्बोज ने विभिन्न क्षेत्रों से आए योग साधकों व कॉलेज के विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट के साथ साथ प्राध्यापक व प्राध्यापिकाओं को योग अभ्यास कराया।
नरेश काम्बोज ने विभिन्न प्रतिभागियों को सूक्ष्म क्रियाओं के आसन और प्राणायाम का भी अभ्यास हरियाणा योग आयोग द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार करवाए गए। यह उन सभी प्रतिभागियों के लिए एक मंत्रमुग्ध करने वाला क्षण रहा जिन्होंने इसमें भाग लिया।
प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि योग कार्यक्रम को भव्य स्तर पर आयोजित करना आर्य पीजी कॉलेज पानीपत के लिए बहुत खुशी और सम्मान की बात है। डॉ. गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को अपने वास्तविक जीवन में योग को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि इस योग दिवस का संदेश एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग रहा है।
योगा क्लब के टीम ने बताया कि योग एक प्रकार से व्यायाम है, जिसके नियमित अभ्यास से हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। हमारी इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में योग के द्वारा ही हम फिट रह सकते है। हमारे शास्त्रों में भी कहा गया है पहला सुख निरोगी काया, इसलिए योग ही हमें निरोग रख सकता है।
इसके अतिरिक्त आर्य कॉलेज की एनएसएस इकाई के 50 स्वयं सेवकों व इकाई के प्रभारी प्राध्यापक विवेक गुप्ता व प्राध्यापिका डॉ. मनीषा डुडेजा ने शिवाजी स्टेडियम में पानीपत प्रशासन द्वारा आयोजित योग दिवस में भाग लिया।
कॉलेज में आयोजित योग कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सोनिया सोनी के स्वागत भाषण से हुई। प्रोफेसर पंकज चौधरी ने पूरे कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग किया। डॉ. रजनी शर्मा ने सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को धन्यवाद दिया।अंत में योग दिवस के अतिथि एवं योग विशेषज्ञ रहे नरेश कंबोज को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस योग शिविर में ७० से ज्यादा छात्र छात्रों ने रोज भाग लिया। इस मौके पर आयुष विभाग हरियाणा और मेरा युवा भारत के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। मेरा युवा भारत के द्वारा सभी प्रतिभागियों को कार्यक्रम के अंत में जलपान भी दिया गया।
इस अवसर पर कॉलेज के अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।

Comments