Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर युवाओं ने नशा न करने की ली शपथ

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at June 26, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT – वीरवार  26 जून 2025, वीरवार को आर्य महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कॉलेज की एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों के साथ-साथ अन्य विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने विद्यार्थियों को नशा न करने की अपील की व कार्यक्रम के आयोजक प्रो विवेक गुप्ता व डॉ.मनीषा डूडेजा को बधाई दी।
प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने सभी को संबोधित करते हुए कहा,”नशा न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है। उन्होंने बताया कि आंकड़ों के अनुसार, 15-30 साल की उम्र के युवा नशीले पदार्थों की चपेट में सबसे ज्यादा आते हैं। इसलिए हमारे  विद्यार्थी सोशल मीडिया के साथ-साथ शहर व गाँव में जा-जा कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक करने का अभियान चला रहे हैं। साथ ही सरकार नशामुक्ति केंद्रों और हेल्पलाइन सेवाओं को मजबूत कर रही है।

कॉलेज के हिंदी विभाग के प्राध्यापक विजय सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि आजकल युवा तनाव, दोस्तों के दबाव या गलत संगति में आकर नशे की ओर बढ़ रहे हैं। सिगरेट, शराब, गुटखा, ड्रग्स जैसे पदार्थ व्यक्ति को धीरे-धीरे मृत्यु के करीब ले जाते हैं। नशा करने वाला व्यक्ति न केवल अपना जीवन अंधकारमय बनाता है, बल्कि अपने परिवार को भी आर्थिक और भावनात्मक संकट में डाल देता है। इसलिए इस बुराई को समाज से मिटाने के लिये युवाओं को को ही अहम ज़िम्मेदारी निभाते हुए अपने साथ साथ समाज को भी जागरूक करना होगा। नशामुक्त दिवस कार्यक्रम के अंत में प्राध्यापक विजय सिंह ने विद्यार्थियों को नशामुक्त रहने की शपथ दिलाई।
एनएसएस इकाई प्रभारी विवेक गुप्ता ने यह भी बताया कि नशा मुक्ति दिवस कार्यक्रम कॉलेज प्रांगण के साथ-साथ ऑनलाइन भी आयोजित करवाया गया जिसमें लगभग 200 एनएसएस स्वयं सेवकों ने ऑनलाइन शपथ ली।
इस अवसर पर कॉलेज के सभी स्टाफ़ सदस्य भी मौजूद रहे।

Comments