राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में एक पेड माँ के अभियान के तहत किया गया पौधारोपण
BOL PANIPAT , 9 जुलाई। राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय जीटी रोड में बुधवार को एक पेड माँ के नाम पौधारोपण अभियान शुरु किया गया। जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढावा देना है।
एक पेड़ मौ के नाम कार्यक्रम में प्रिंसीपल प्रतिमा शर्मा, डीईईओ सुभाष भारद्वाज, वाइस प्रिंसिपल राममेहर ने विद्यालय प्रांगण में पौधा रोपण किया।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज ने विद्यार्थियों से अपील की कि वेे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग ले और अपने आस पास के क्षेत्र में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर प्रिंसीपल प्रतिभा शर्मा ने बच्चों से आह्ïवान किया कि जिले को हरा-भरा करने एव जीवन को बचाने के लिए पौधारोपण का संकल्प लेने की जरूरत है। इस अवसर पर प्रिसीपल प्रतिमा शर्मा, डीईईओ सुभाष भारद्वाज, वाईस प्रिसीपल राममेहर, प्रवीण कुमार, निशा मलिक मौजूद रहे।

Comments