Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


दिशा बैठक में दिशा की बदली गाईडलाइन पर हुई चर्चा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 9, 2025 Tags: , , , , ,

-अधिकारियों को तैयार करना होगा मीटिंग से संबंधित एजेंडा

BOL PANIPAT , 9 जुलाई। जिला सचिवालय सभागार में बुधवार को जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉक्टर  किरण ने विभिन्न विभागों विभाग अध्यक्ष के साथ गाईडलाईन के परिवर्तन को लेकर बैठक हुई।

    दिशा बैठक में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने सभी विभागों के अध्यक्षों को निर्देश दिए की वे अपने अपने विभागों में संचालित की जा रही योजनाओं की फिजिकल और फाइनेंशियल रिपोर्ट संक्षिप्त में तैयार करें।

  जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने विभिन्न विभागों के अध्यक्षों से उनके टारगेट के बारे में पूछा व कितना प्रतिशत टारगेट प्राप्त किया इसकी जानकारी भी ली।

    इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, स्मार्ट सिटी मिशन अर्बन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, प्रधानमंत्री क्षेत्र खनन योजना, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अलावा और कई विभागों से जुड़े योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने विभाग अनुसार संचालित की जा रही योजनाओं की प्रगति भी जानी।

  इस मौके पर मुख्य सिविल सर्जन विजयपाल मलिक, डीडीपीओ राकेश शर्मा, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी शक्ति सिंह नितिन यादव,  डीपीओ  रण सिंह वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज, आरटीओ नीरज जिंदल, एलडीएम राजकुमार, पशु चिकित्सा अशोक लोहान, बिजली विभाग के एसडीओ नरेंद्र जागलान, खंड शिक्षा अधिकारी मनीष गुप्ता, नीलम कुंडू के अलावा कई अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments