Thursday, September 10, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य गर्ल्ज पब्लिक स्कूल में अंतरसदन भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at July 10, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल के सभागार में हिंदी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के चारों सदनों के कुल 16 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पत्रकारिता, दिशाहीन युवा, मीडिया, वृक्ष बचाओ, ऑनलाइन खरीददारी, सुनीता विलियम्स, भारतीय संस्कृति, महंगाई आदि विषयों पर छात्राओं ने अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।

छात्राओं ने आत्मविश्वास और जोश के साथ अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल द्वारा किए निर्णय के अनुसार प्रथम स्थान टैगोर सदन, द्वितीय स्थान विवेकानंद सदन तथा तृतीय स्थान दयानंद सदन को प्राप्त हुआ।

सर्वश्रेष्ठ वक्ताओं की श्रेणी में प्रथम स्थान पर विवेकानंद सदन की अन्वी, द्वितीय स्थान पर टैगोर सदन की एकांक्षी और तृतीय स्थान पर टैगोर सदन की हर्षिता रहीं।

विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा एवं उपप्रधानाचार्या अनुभा गुप्ता ने सभी छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट अभिव्यक्ति हेतु बधाई दी तथा उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Comments