राशन कार्डधारको को राशन डिपो पर जाकर ई.के.वाई.सी. करवाना अति आवश्यक है : कुमारी नीतू
BOL PANIPAT , 18 जुलाई। जिला खाद्ïय एवं आपूर्ति नियंत्रक अधिकारी कुमारी नीतू ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पानीपत में एईपीडीएस पोर्टल पर 55 प्रतिशत राशन कार्ड धारको की ई.के.वाई.सी. अप्रूव नही हुई है। जिस बारे क्षेत्रीय अमले द्वारा डिपो धारको के माध्यम से कार्डधारको को अनेको बार सूचित कर दिया गया है परन्तु आमजन फिर भी 55 प्रतिशत लाभार्थी ई.के.वाई.सी. नही करवा रहे हैं।
उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि राशन कार्डधारको को राशन डिपो पर जाकर ई.के.वाई.सी. करवाना अति आवश्यक है। इसके अतिरिक्त राशनकार्ड धारक उपभौक्ता मेरा राशन मेरा आधार मोबाईल एप के माध्यम से भी राशन कार्ड में दर्ज सदस्यों की ई.के.वाई.सी. करवा सकता है।

Comments