बिंझोल गांव में तीन अवैध डाई/ब्लीच हाउसों पर चला पीला पंजा
BOL PANIPAT, 25 जुलाई। शहरी एवं ग्राम आयोजना विभाग की प्रवर्तन शाखा द्वारा अवैध निर्माणों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए बिंझोल गांव में तीन अवैध रूप से निर्मित डाई व ब्लीच हाउसों को ध्वस्त किया गया।
यह कार्रवाई जिला नगर योजनाकार (प्रवर्तन) सुमीत मलिक के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। अभियान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा, जिससे पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई। विभाग की ओर से यह कदम क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर अंकुश लगाने तथा नियोजित विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
विभाग ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे अवैध निर्माणों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और नियमानुसार कठोर कदम उठाए जाएंगे।

Comments