दुकान में घुसकर जानलेवा हमला करने के 7 आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 29 जुलाई 2025,सीआईए टू पुलिस टीम ने गांव राक्सेहडा में मिठाई की दुकान व घर में घुसकर जांनलेवा हमला करने के सात आरोपियों को सोमवार शाम को हथवाला रोड से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान राक्सेहडा निवासी रोहित, चुलकाना निवासी गौरव व अनुज, समालखा कृष्णा कॉलोनी निवासी शक्ति व समीर, शास्त्री कॉलोनी निवासी अनिल व मनाना निवासी राहुल के रूप में हुई है।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार उक्त 7 आरोपियों को मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों के वारदात में प्रयुक्त लाठी, डंडे व डंडासी बरामद करने का प्रयास करेगी।
प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि थाना समालखा की हथवाला चौकी में गांव राक्सेडा निवासी भीम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके दो बेटे है। उन्होंने गांव में काफी साल से मिठाई की दुकान की हुई है। करीब 1 साल पहले दुकान पर उसके पोते शिवम के साथ गांव निवासी रोहित की मामूली बात पर हाथापाई हुई थी। जिसकी उन्होनें चौकी में शिकायत दी थी। उनका गांव के मौजिज व्यक्तियों ने शिकायत में राजीनामा करवा दिया था। इसके बाद रोहित उनके परिवार से रंजिश रखने लगा था। 25 जुलाई को शाम करीब 8 बजे उसका पोता शुभम व एक अन्य लड़का दुकान पर बैठे थे। तभी रोहित व अशोक अपने 20-30 अन्य साथियों के साथ लाठी, डंडे व डंडासी से लैस होकर आए और दुकान में घुसकर शुभम को पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने दुकान के शीशे व अन्य सामान भी तोड़ दिया। दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी व बाइक को भी तोड़ दिया। इसके बाद आरोपियों ने घर में हथियारों सहित घुसकर उसके व पत्नी कृष्णा व बेटे मोनू के साथ मारपीट की। पुत्रवधु ने छुड़ाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके साथ भी धक्का मुक्की की और मंगलशुत्र छीन लिया। गांव के लोगों को आता देख आरोपी हथियारों को लहराते हुए बाइकों पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। आरोपियों ने परने से मुंह का ढका हुआ था। आरोपी जाते हुए धमकी देकर गए कि एक साल पहले हुए झगड़े का मजा चखाया है। हमारे खिलाफ कार्रवाई करवाई तो जांन से मार देगे। इसके करीब 10 मिनट बाद आरोपी रोहित को पिता इंद्र गांव बसाडा की और से अपनी स्वीफट कार मे सवार होकर आया। लोगों ने उसको वारदात बारे बताने की कोशिश की तो उसने कार की स्पीड कर जांन से मारने की कोशिश की। उसके भतीजे राजेश व गांव के अन्य कई लोगों को चोट लगी। भतीजे राजेश की टांग टूट गई। राजेश व गांव निवासी देव उर्फ गोली को इलाज के लिए पानीपत सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया है। थाना समालखा में भीम सिंह की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments