हवाई फायर करने का आरोपी गिरफ्तार. रिवाल्वर व बाइक बरामद.
BOL PANIPAT : 3 अगस्त 2025, समालखा चौकी पुलिस टीम ने जीटी रोड भापरा बाइपास पर हवाई फायर करने के आरोपी को रविवार सुबह भापरा मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान समालखा निवासी रविंद्र के रूप में हुई है।
समालखा चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर जितेंद्र ने बताया कि ईआरवी 702 पर इंचार्ज तैनात ईएचसी कुलदीप सिंह ने समालखा चौकी में शिकायत देकर बताया था कि 2 अगस्त की रात करीब 9 बजे वह गश्त करते हुए राज गार्डन की और से भापरा बाइपास जीटी रोड पुल के पास पहुंचे तो एक अज्ञात बाइक चालक ने दहशत फैलाने के लिए पिस्तौल से दो हवाई फायर किए। ईआरवी पर तैनात चालक सतीश ने बाइक व चालक की वीडियों बनाई। इसके बाद युवक बाइक सहित मौके से फरार हो गया। ईएचसी कुलदीप की शिकायत पर थाना समालखा में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ में शुरू कर दी थी।
इंचार्ज सब इंस्पेक्टर जितेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी रविंद्र ने हवाई फायर करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसकी साली विदेश में रहती है जो इन दिनों दिल्ली अपने घर आई हुई है। साली 2 अगस्त को पानीपत में खरीदारी करने के लिए आई थी और उसकी पत्नी भी साथ गई थी। दोनों खरीदारी कर रात करीब 9 बजे भापरा बाइपास पर पहुचे तो वह साली से मिलने व पत्नी को लेने के लिए अपनी बाइक पर सवार होकर वहा गया। वहा साली को देख अपना रूतबा दिखाने के उसने वही जीटी रोड़ खड़े अपनी लाईसेंसी रिवाल्वर से दो हवाई फायर किए। तभी वहा पुलिस की गाड़ी आ गई। पुलिस को देखकर वह पत्नी को बाइक पर बैठाकर वहा से चल दिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त रिवाल्वर व बाइक बरामद कर रविवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से रिवाल्वर का लाईसेंस बरामद करने का प्रयास करेगी।

Comments