Friday, July 24, 2026
Newspaper and Magzine


राजस्थानी परिवार सेवा समिति ने जरूरतमंद परिवारों के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at August 8, 2025 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : राजस्थानी परिवार सेवा समिति द्वारा रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एक भावनात्मक और सामाजिक सरोकार से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में समिति के सदस्यों ने सेक्टर 25 व 29 के औद्योगिक क्षेत्र की झोपड़ियों में रहने वाले जरूरतमंद 250 से अधिक परिवारों, विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के साथ मिलकर रक्षा बंधन पर्व मनाया।
इस अवसर पर बहनों ने भाइयों को राखी बांधी, मिठाइयाँ खिलाईं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समिति द्वारा इन परिवारों को राखियाँ, मिठाइयाँ और अन्य उपयोगी सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में भाईचारे, प्रेम और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना और उन लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाना था, जो साधनों की कमी के कारण पर्वों की खुशियों से वंचित रह जाते हैं।
समिति के प्रधान नरेश आचार्य ने कहा कि “हमारा प्रयास है कि हर व्यक्ति को त्योहारों की गरिमा और उल्लास का अनुभव हो। यह पहल हमारी सामाजिक जिम्मेदारी का एक छोटा सा प्रयास है।”
कार्यक्रम में परिवार से राजेंद्र खुराना, कैलाश शर्मा, तिलक सपड़ा, सुमेर सिंह, लक्ष्मण सैनी, सुशील गोयल, मुकेश शर्मा व संजीव मनचंदा ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।

Comments