जियो फेंसिंग लोकेशन आधरित उपस्थिति के विरोध में चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी 28 अगस्त को सिविल सर्जन कार्यालय के सम्मुख उपवास करेगे
BOL PANIPAT : 25 अगस्त, जियो फेंसिंग लोकेशन आधरित उपस्थिति के विरोध में चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी 28 अगस्त को सिविल सर्जन कार्यालय के सम्मुख उपवास करेगे और उपवास के उपरान्त सिविल सर्जन के माध्यम से राज्य के महामहिम राज्यपाल तथा सरकार को ज्ञापन भेजा जायेगा। यह निर्णय स्वास्थ्य विभाग अधिकारी कर्मचारी तालमेल कमेटी की प्रदेश स्तरीय वर्चुअल मिटिग मे लिया गया, जिसकी अध्यक्षता हरियाणा सिविल मैडीकल सर्विसिज एशो0 के प्रधान डा0 राजेश ख्यालिया ने की। बैठक मे लिये गये निर्णयो की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग अधिकारी कर्मचारी तालमेल कमेटी के नेता डा0 अनील यादव, शर्मिला देवी, डा0 कपिल शर्मा, अमित बुरा, जगदीप सिंह , विनिता बांगड, रमेश दुहन व राममेहर वर्मा ने बताया कि प्रदेश के चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी लौकतान्त्रिक तरीके से लागतार शान्तिपूर्वक आन्दोलन करते हुए गत 8 जुलाई को स्वास्थ्य विभाग अधिकारी कर्मचारी तालमेल कमेटी द्वारा राज्य की स्वास्थ्य मन्त्री आरती सिंह राव को ज्ञापन सौपा था जिसमे स्वास्थ्य मन्त्री आरती सिंह राव ने स्वास्थ्य विभाग अधिकारी कर्मचारी तालमेल कमेटी के पदाधिकारियो को भरोसा दिया कि अधिकारियो से इस सम्बन्ध मे बातचीत करके समस्या का समाधान निकाला जायेगा और जियो फेंसिंग लोकेशन आधरित उपस्थिति के लिए किसी भी अधिकारी कर्मचारी को बाध्य नही किया जाएगा। स्वास्थ्य मन्त्री के द्वारा दिये गये भरोसे के बावजूद कुछ अधिकारी लगातार जियो फेंसिंग लोकेशन आधरित उपस्थिति दर्ज करने के गैर कानूनी आदेशो को वापिस लेने की बजाय अनाप – शनाप पत्र जारी कर सरकार व स्वास्थ्य कर्मचारियो मे टकराव पैदा करके स्वास्थ्य विभाग तथा सरकार को बदनाम करने की नाकाम कोशिश कर रहे है। इसके अलावा चिकित्सको व स्वास्थ्य कर्मचारियो के अवकाश सहित तमाम सुविधाओ को रोक कर गैर कानूनी ढग से प्रताडित भी कर रहे है। उन्होने बताया कि चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी अब तक काले बिल्ले लगाकर डयूटी करने, एक घण्टे को रोष प्रदर्शन करने के उपरान्त अपने मोबाईल फोन के माध्यम से जियो फैन्सिग लोकेशन आधारित उपस्थिति दर्ज करने के गैर कानूनी आदेश को वापिस लेने के लिए राज्य के सभी विधायको को ज्ञापन देकर विधान सभा मे आवाज बुलन्द करने की मांग भी कर चुके है। उन्होने बताया कि सभी विधायको को ज्ञापन देने के बावजूद भी सरकार द्वारा जियो फेंसिंग लोकेशन आधरित उपस्थिति दर्ज करने के आदेशो को वापिस नही लेने के रोष स्वरूप 28 अगस्त को राज्य के सभी सिविल सर्जन कार्यालय के सम्मुख सुबह 9 बजे से साय 5 बजे तक उपवास कर रोष जाहिर किया जायेगा। कर्मचारी नेताओ ने बताया कि यदि फिर भी सरकार द्वारा जियो फेंसिंग लोकेशन आधरित उपस्थिति दर्ज करने के आदेशो को वापिस नही लिया गया तो 7 सित्मबर को पुन मिटिग करके अगले आन्दोलन का ऐलान कर दिया जायेगा। गौरलतब है कि स्वास्थ्य विभाग मे कार्यरत तमाम अधिकारी एवं कर्मचारी जब पहले ही बायो मैट्रिक आधारित अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहे है तो जियो फेंसिंग लोकेशन आधरित उपस्थिति के तहत दर्ज करवाने को कोई औचित्य नही बनता। उन्होने उक्त आदेशो को अव्यवहारिक व गैर कानूनी तथा भारतीय सविधान मे वर्णित निजता के अधिकारो का हनन एवं माननीय उच्चतम न्यायलय के आदेशांे का उल्लघन भी बताया। स्मरण रहे कि कोरोना काल मे चिकित्सको व स्वास्थ्य कर्मचारियो पर फूल बरसाने के बावजूद उक्त आदेश राज्य के अन्य किसी भी विभाग पर लागू न करके केवल स्वास्थ्य विभाग मे ही लागू करके चिकित्सको व स्वास्थ्य कर्मचारियो का मनोबल तोडने का प्रयास किया जा रहा है।
आज की बैठक मे हरियाणा सिविल मैडीकल सर्विसज के राज्य प्रधान डा0 राजेष खयालिया व डा0 अनील, बहुउद्वेशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एशो0 की प्रदेशाध्यक्ष शर्मिला देवी व महासचिव सहदेव आर्य, एन0एच0एम0 कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष हरि राज व महासचिव डा0 अरूण कुमार, हरियाणा सिविल डेन्टल सर्विसिज एशो0 के प्रदेशाध्यक्ष डा0 कपिल शर्मा व महासचिव डा0 पकंज कालवन , लैब टैक्नीशियन एसोसिएशन के रमेश दूहन व औमपाल ढांडा , नर्सिग एशो0 की प्रधान विनिता बांगड व महासचिव योगेश शर्मा, फार्मेसी एशो0 के प्रधान जगदीप सिंह व अकुंश जागडा, हरियाणा रेडियोलोजी आफिसर एशो0 के प्रधान रविन्द्र मलिक, व महासचिव सन्दीप मलिक ,ओ0टी0ए0 एशो0 के प्रधान राजेन्द्र सिंह, हरियाणा हैल्थ मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एशो0 के प्रदेशाध्यक्ष अमित बुरा व महासचिव जयवीर कादयान, , डेन्टल हाईजैनिक एशो0 के मोनू लाठर तथा स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राममेहर वर्मा व महासचिव सतपाल खासा सहित तमाम सगठनो के पदाधिकारियो ने भाग लिया।

Comments