Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत ग्रीन मिशन को लेकर वार्ड 9 और 10 में किया गया पौधारोपण

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at August 25, 2025 Tags: , , , ,

-अगले 3 महीने तक चलेगा पौधारोपण कार्यक्रम

-हर वर्ग को पौधारोपण करने का किया गया ग्रीन पानीपत मिशन के तहत आह्वान

-1 लाख पौधे का रखा गया लक्ष्य

BOL PANIPAT, 25 अगस्त। पानीपत ग्रीन मिशन के तहत 1 लाख पौधे लगाने का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है उसमें दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। इस मिशन के तहत सोमवार को वार्ड 9 में पार्षद नवल जिंदल और वार्ड 10 में पार्षद कमल अरोरा ने वार्ड को हरा भरा बनाने के लिए किला पार्क और लाइब्रेरी परिसर में पौधरोपण किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में राम कुमार सैनी, दीवान चंद चावला व मुख्य वक्ता महेंद्र कंसल रहे। उन्होंने हर वर्ग के लोगों को पौधारोपण का आह्वान किया।
कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट संदीप जिंदल ,पार्षद रोकी गहलोत, प्रीतम गुजर, हिमांशू कटारिया मुकेश बॉस ,जगदीश धमीजा , अमित गुप्ता और लाइन्स क्लब की पदाधिकारी महिलाओं ने अतिथियों को एक मनी प्लांट का देकर सबको सम्मानित किया।
पार्षद जिंदल ने कहा है कि किला पार्क के सौंदर्य करण के लिए बहुत जल्द कमेटी बनाकर काम शुरू हो जायेगा।
पार्षद कमल अरोड़ा ने बताया कि प्रशाशन की यह मुहिम पानीपत के लिए वरदान साबित होगी।
बाजार प्रधान संजय सोनी , निशांत सोनी दर्शन लाल वधवा, यश शर्मा, मास्टर एडवोकेट इरफान अली इरशाद अंसारी, सरदार गुरदीप,बलबीर आदि ने पौधारोपण कर लोगों को जागरूक करने का काम किया।
संयोजक संदीप जिंदल ने बताया कि यह कार्यक्रम आगामी 3 महीने तक लगातार जारी रहेगा। 1 लाख पौधे लगाने का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा।

Comments